- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- युद्ध विराम के कारण भारत का दुनिया...
Nagpur News: युद्ध विराम के कारण भारत का दुनिया में महत्व कम हुआ, मोदी के कारण हारे- आंबेडकर

- वंचित आघाडी के नेता प्रकाश आंबेडकर ने की विदेश नीति की आलोचना
- युद्ध विराम के कारण भारत का दुनिया में महत्व कम हुआ
Nagpur News. पाकिस्तान के साथ युद्ध विराम को वंचित बहुजन आघाडी के संयोजक प्रकाश आंबेडकर ने भारत का दुनिया में महत्व कम करनेवाला ठहराया है। उन्होंने कहा है-भारत युद्ध जीतनेवाला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण जीता हुआ युद्ध हार दिया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम की घोषणा की। इससे विश्वगुरु भारत का विश्व में महत्व कम हुआ। रविवार को फुुले आंबेडकर इंटेलेक्चुअल फोरम की ओर से आयोजित आपरेशन सिंदूर व बाद का घटनाक्रम पर व्याख्यान में आंबेडकर बोल रहे थे। उन्होंने कहा-आरएसएस के सहारे राजनीति करनेवालों को ट्रंप की मनमानी का जवाब देना नहीं आया। आपरेशर सिंदूर में पराजय हुई। पाकिस्तान आतंकी देश है। अनेक वर्ष से वह हमले कर रहा है। भारत ,पाकिस्तान का 6 टुकडा कर सकता था। प्रधानमंत्री ने बड़ा अवसर गंवाया है।
वैचारिक संघर्ष काल
आंबेडकर ने कहा-देश विविध समस्याआें से घिरा है। कठिन स्थितियों से गुजरना पड़ रहा है। भावनात्मक नहीं वैचारिक संघर्ष का काल है। कांग्रेस, संघ व माकपा परस्पर विरोधी रहे हैं। उनका उपचार नहीं किया जा सकता है। फुले, शाहू, आंबेडकर आंदोलन का मौन रहना खतरनाक है। सरकार व देश से सवाल करने का समय है। विश्वगुरु होने की बात की जाती है। लेकिन युद्ध के समय भारत को रुस, फ्रांस ने भी साथ नहीं दिया। चीन ने पाकिस्तान को हथियार िदए। अमेरिका ने भी पाकिस्तान पर कार्रवाई नहीं की। कांग्रेस की गलती को देश भुगत रहा है। डा. बाबासाहब आंबेडकर ने द्विराष्ट्र की संकल्पना रही थी। उन्होंने पीओके के संदर्भ में नेहरू से कहा था कि या तो पूरा पीओके भारत में मिलाओ या फिर छोड़ दो। नेहरू यूनो में यह विषय ले गए और आज पीओके के कारण भारत संघर्ष कर रहा है। समाजवादी नेतृत्व के एक समूह ने भंडारा व मध्य मुंबई में माकपा के डांगे गट ने सब को एकत्र कर बाबासाहब को हराया था। इसलिए तीनों पार्टी सरकार से प्रश्न पूछ नहीं सकते। इस अवसर पर सर्जनादित्य मनोहर, राजेंद्र डोंगरे, अनिकेत मून सहित अन्य नागरिक, प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
Created On :   29 Jun 2025 10:13 PM IST