- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मदरसों में आधुनिक शिक्षा देना ठीक,...
Nagpur News: मदरसों में आधुनिक शिक्षा देना ठीक, मगर मकसद सही हो - प्रतापगढ़ी

- इमरान प्रतापगढ़ी यवतमाल जिले के लिए रवाना हो गए
- रविवार को ही वे अकोला जाएंगे
Nagpur News. मदरसों के आधुनिकीकरण का कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा है- देश भर में मदरसों का अाधुनिकीकरण कर दिया जाना चाहिए। लेकिन ईमानदारी आवश्यक है। मकसद सही हो। रविवार को विमानतल पर प्रतापगढी ने चर्चा की। एक सवाल पर उन्हाेंने कहा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणाें में सेना है। लेकिन भाजपा के नेताओं में लोगों का अपमान करने की होड़ है। हरियाणा के भाजपा सांसद ने शहीद जवान व उनके परिवार की महिला के बारे में जो कहा है वह शर्मनाक है। सेना व शहीद का अपमान किया जा रहा है। सवाल उठता है कि भाजपा के लोगों की ये कौन सी भाषा है, कब तक अपमान करते रहेंगे।
यवतमाल रवाना
शहर आगमन के बाद इमरान प्रतापगढ़ी यवतमाल जिले के लिए रवाना हो गए। रविवार को ही वे अकोला जाएंगे। यवतमाल व अकोला में विविध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात्रि में नागपुर पहुंचेगे। सोमवार को वे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ भी संवाद करेंगे। प्रतापगढ़ी महाराष्ट्र से राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। चुनाव प्रचार के समय उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहती है। वे कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल है। पश्चिम विदर्भ के 7 से अधिक विधानसभा क्षेत्र व दो लोकसभा क्षेत्र में मुस्लिम अल्पसंख्यक समाज के मतदाताओं की संख्या चुनाव में निर्णायक रहती है। इन दिनों मनपा, जिला परिषद व नगरपरिषद सहित अन्य स्थानीय निकाय संस्थाओं के चुनाव की तैयारी चल रही है। हालांकि प्रतापगढ़ी का यह दौरा राजनीतिक नहीं है। लेकिन कांग्रेस व अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी उनके साथ विविध राजनीतिक विषयों व स्थिति पर चर्चा करेंगे। सोमवार को कुछ संगठनों के पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की तैयारी भी चल रही है। नागपुर मनपा के चुनाव में कुछ प्रभागों में अल्पसंख्यकों की संख्या को देखते हुए अल्पसंख्यक समुदाय से उम्मीदवारी देने की मांग को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।
इन्होंने किया स्वागत
विमानतल पर प्रतापगढी का स्वागत किया गया। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष वसीम खान, प्रदेश युवक कांग्रेस के अमजद खान, पूर्व विधानपरिषद सदस्य वजाहत मिर्जा, कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ कुरैशी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Created On :   25 May 2025 8:22 PM IST