Nagpur News: विश्वविद्यालय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्या. अरविंद रोही

विश्वविद्यालय शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त न्या. अरविंद रोही
  • शिक्षक, कर्मचारियों के शिकायतों को होगा निवारण
  • शिकायतों का निवारण इस समिति के माध्यम से किया जाता है

Nagpur News. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय की शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद रोही को नामित किया गया है। अरविंद रोही ने मंगलवार, 22 जुलाई 2025 से शिकायत निवारण समिति के कार्य की शुरुआत की है। महाविद्यालय के शिक्षकों और कर्मचारियों की शिकायतों का निवारण इस समिति के माध्यम से किया जाता है। शिकायत निवारण समिति के अध्यक्ष पद पर अरविंद रोही को प्रभारी कुलगुरु डॉ. माधवी खोडे चवरे ने हाल ही में नामित किया है। अरविंद रोही के साथ समिति में अन्य 6 सदस्य हैं। समिति के अध्यक्ष ने पदभार स्वीकारते हुए मंगलवार से समिति के नियमित कार्य की शुरुआत की है।

प्रत्येक माह के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को कार्यालयीन समय में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक समिति का कार्य संपन्न होगा। संबंधित महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और पक्षकारों से इस पर ध्यान देने की अपील की गई है। समिति के पास नए मामले दर्ज किए जाने पर उन्हें स्वीकार किया जाएगा, ऐसा अध्यक्ष अरविंद रोही ने सूचित किया है।

Created On :   22 July 2025 6:07 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story