Nagpur News: कवियों ने सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश, अनुभव व्यक्त करने का था खास मौका

कवियों ने सामाजिक सद्भाव का दिया संदेश, अनुभव व्यक्त करने का था खास मौका
  • सामाजिक सद्भाव का संदेश
  • गांधी-लोहिया साहित्य प्रसार कक्ष में आयोजन

Nagpur News. लोहिया अध्ययन केंद्र की ओर से ‘कवि, कविता और सामाजिक समरसता’ विषय पर काव्यगोष्ठी का आयोजन केंद्र के गांधी-लोहिया साहित्य प्रसार कक्ष में किया गया, जिसमें कवियों ने सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। काव्यगोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि डॉ. सागर खादीवाला ने की। काव्यगोष्ठी में डा. सागर खादीवाला, उमेश यादव, अविनाश बागड़े, अनिल त्रिपाठी, डा. बालकृष्ण महाजन, अशोक जांभुलकर, शांतनु दास, कंचन प्रजापति, टीकाराम साहू ‘आजाद’, अनुज कौशल ने काव्यपाठ किया। संचालन डाॅ. कृष्णकुमार द्विवेदी ने किया। आभार केंद्र के ट्रस्टी संतोष कुमार दुबे ने माना।

आपको बतादें गांधी और लोहिया के साहित्य को प्रसारित करने के लिए कई संस्थान और व्यक्ति कार्य करते हैं। गांधी जी के विचारों को प्रचारित करने के लिए गांधी शांति प्रतिष्ठान और गांधी स्मृति एवं संग्रहालय जैसे संस्थान सक्रिय हैं। राममनोहर लोहिया के साहित्य को प्रसारित करने के लिए लोहिया अध्ययन केंद्र जैसे संगठन हैं।

इस काव्यगोष्ठी का दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। कवियों को अपनी रचनाओं के माध्यम से अनुभव व्यक्त करने का मौका मिला।


Created On :   19 May 2025 5:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story