- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अगवा कर लड़की से किया रेप, मामले में...
Nagpur News: अगवा कर लड़की से किया रेप, मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, सब्जी खरीदने निकली थी पीड़ित

- लड़की से रेप करने का मामला उजागर
- मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Nagpur News. अगवा कर लड़की से रेप करने का मामला उजागर हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक को शनिवार के दिन अदालत में पेश किया गया है। जहां से उसे पीसीआर में लिया गया, जबकी दूसरे आरोपी को रविवार को पेश किया जा रहा है। 13 वर्षीय पीड़ित जब सब्जी खरीदी करने के लिए घर से निकली थी। उस दौरान बस्ती के ही एक युवक ने उसे बीच रास्ते में घेर लिया। उससे जबरन बात करने का प्रयास किया। बालिका ने बात करने से मना किया। इससे आरोपी ने वहां पर हंगामा खड़ा करने की धमकी दी। इस बीच आरोपी का मित्र भी वहां पर अपना वाहन लेकर आ धमका। उसके बाद वाहन पर बिठाकर उसे लॉज में ले जाया गया। जहां पर एक आरोपी ने डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया।
इधर बालिका के बहुत देर से घर नहीं पहुंचने से परिजनों ने उसकी खोजबीन की शुरु की, मगर उसका कोई पता नहीं चला। इस बीच घर पहुंचने पर बालिका ने उसके साथ हुए प्रकरण की जानकारी मिली। आरोप-प्रत्यारोप के चलते मामला थाने पहुंचा। शुक्रवार रात दोनों आरोपी मित्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
यह भी पढ़े -जमुई विधानसभा सीट 2020 में पहली बार खिला 'कमल', क्या फिर कमाल कर पाएंगी भाजपा की श्रेयसी सिंह?
प्रकरण की गंभीरता से पुलिस तत्काल हरकत में आई। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। शनिवार दोपहर अवकाशकालीन अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया। इस बीच शनिवार की शाम आरोपी के मित्र को भी गिरफ्तार किया गया है। उसने प्रकरण के लिए आरोपी की सहायत की है। रविवार को उसे अदालत में पेश किाया जाएगा। जांच जारी है।
Live Updates
- 25 Oct 2025 11:44 PM IST
लालटेन का तेल खत्म, तेजस्वी ने हार स्वीकार ली शाहनवाज हुसैन
बिहार चुनाव के बीच भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव पर तंज कसा। उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी ने चुनाव में हार स्वीकार कर ली है और अब वे इस चिंता में दुबले हो रहे हैं कि एनडीए का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा।
- 25 Oct 2025 11:25 PM IST
तमिलनाडु शिवराज सिंह ने चौपाल पर किसानों, दीदियों और ग्रामीणजनों के साथ किया संवाद
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को तमिलनाडु के आईसीएआर–कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), वेल्लोर का दौरा किया। उनका यह दौरा देशभर में कृषि क्षेत्र की समग्र प्रगति और 'एक कृषि – एक देश – एक टीम' की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
- 25 Oct 2025 10:56 PM IST
दिल्लीः सीलमपुर पुलिस ने डकैती केस का किया खुलासा, लूट के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीलमपुर पुलिस ने लुटेरे को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से लूटा गया सामान और स्कूटी भी बरामद की है।
- 25 Oct 2025 10:29 PM IST
दिल्ली दिवस पर लॉन्च होगा राजधानी का आधिकारिक लोगो, सीएम रेखा गुप्ता ने चयन प्रक्रिया की समीक्षा की
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली अपनी विशिष्ट पहचान के लिए जल्द ही एक आधिकारिक लोगो से सुसज्जित होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि 1 नवंबर 2025 को दिल्ली दिवस (स्थापना दिवस) पर दिल्ली का पहला आधिकारिक लोगो लॉन्च किया जाएगा।
- 25 Oct 2025 9:53 PM IST
ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने वाले की सजा बनेगी नजीर विश्वास सारंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट 2025 में हिस्सा लेने आई ऑस्ट्रेलियाई टीम की महिला खिलाड़ी से छेड़छाड़ करने वाला एक आरोपी पुलिस की गिरफ्तार है। राज्य के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि आरोपी को ऐसी सजा मिलेगी कि वह नजीर बनेगी।
Created On :   25 Oct 2025 9:48 PM IST













