Nagpur News: पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर ठगने वाला ढोंगी बाबा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

पैसों की बारिश कराने का झांसा देकर ठगने वाला ढोंगी बाबा सहित 4 आरोपी गिरफ्तार
  • दो किशोरियों से दुष्कर्म का आरोप
  • आरोपियों में दंपति शामिल

Nagpur News मानकापुर थानांतर्गत एक ढोंगी बाबा सहित 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक दंपति शामिल है। ढोंगी बाबा ने पैसे की बारिश कराने का लालच देकर पहले एक दंपत्ति को अपने जाल में फंसाया और उनके ही घर में मध्यरात्रि को दो किशोरियों को निर्वस्त्र किया और पूजा कराने के बहाने उनसे दुराचार किया। मामला मानकापुर थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा, दंपति व एक अन्य को गिरफ्तार किया है।

पैसों की बारिश का लालच दिया : सूत्रों के अनुसार आरोपी दंपति, ढोंगी बाबा के भक्त हैं। बताया जाता है कि, ढोंगी बाबा के जाल में फंसने के बाद दंपति ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की दो किशोरियों की खोजबीन की। महिला के पति ने दोनों किशोरियों को निर्वस्त्र होकर पूजा कराने के लिए मना लिया। रविवार की रात ढोंगी बाबा ने पूजा-पाठ कराने के नाम पर दोनों किशोरियों से जबरन दुष्कर्म किया। सुबह होने पर दोनों को उनके घर भेज दिया तथा घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना किया। किशोरियों को लगा था कि, पैसे की बारिश होने पर उनकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी पर, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। उल्टा उनकी आबरू के साथ उस ढोंगी ने दंपति व अन्य एक साथी के साथ मिलकर खिलवाड़ किया।

सहेली को बताने पर उजागर हुई करतूत : पीड़ित किशोरियों में से एक ने घटना के बारे में अपनी सहेली से जिक्र किया। इसके बाद मामला मानकापुर थाने पहुंचने पर आरोपियों की करतूत सामने आ गई। मामले की जांच पर असर न पड़े, इसलिए पुलिस ने आरोपियों का नाम उजागर करने से इनकार कर दिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपियों को शुक्रवार तक पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है।

मामला दर्ज है, जांच शुरू है : ढोंगी बाबा सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों किशोरियों पर अत्याचार होने का मामला थाने में दर्ज किया गया है। प्रकरण संवेदनशील होने के कारण अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती है। - हरीश कलसेकर, थानेदार, मानकापुर पुलिस थाना


Created On :   23 April 2025 1:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story