- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उपराजधानी में पार्किंग निर्धारित,...
Nagpur News: उपराजधानी में पार्किंग निर्धारित, 51 स्थानों की स्ट्रीट पार्किंग के लिए हुई पहचान

- 13,500 दोपहिया, 4000 चारपहिया की व्यवस्था
- इन मार्गों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं
Nagpur News. पार्किंग की समस्या को दूर करने के लिए शहर की प्रमुख सड़कों पर ‘स्ट्रीट पार्किंग' के लिए 51 स्थानों की पहचान की गई है। ये पार्किंग स्थल दूर से दिखें, इसके लिए छोटी सफेद पट्टियाँ खींची गई हैं।
शहर में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए पहले महानगरपालिका आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी ने पुलिस उपायुक्त यातायात के साथ शहर में विभिन्न स्थानों का दौरा किया और पार्किंग की स्थिति का निरीक्षण किया। इसके पहले शहर की 75 प्रमुख सड़कों पर ‘स्ट्रीट पार्किंग' के लिए सर्वेक्षण किया गया। इनमें से 51 स्थानों पर पार्किंग सुनिश्चित की गई। इससे लगभग 13,500 दोपहिया और 4,000 चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा मिलेगी।
यातायात समस्या में आएगी कमी
मनपा के कार्यकारी अभियंता रविंद्र बुंधाडे ने निर्धारित पार्किंग स्थलों का समुचित उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन कर शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की है।
इन मार्गों पर पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं
- माटे चौक से प्रताप नगर चौक
- भाजीमंडी चौक से ऑरेंज सिटी अस्पताल चौक
- प्रताप नगर चौक से मंगलमूर्ति चौक
- बजाज नगर चौक से दीनदयाल उपाध्याय चौक से आठ रास्ता चौक
- आठ रास्ता चौक से ऑरेंज सिटी अस्पताल चौक
- छत्रपति चौक से ऑरेंज सिटी अस्पताल
- ऑरेंज सिटी अस्पताल से प्रताप नगर चौक
- ऑरेंज सिटी अस्पताल से आरपीटीएस चौक
- मंगलमूर्ति चौक से लंदन स्ट्रीट चौक
- मनपा धंतोली जोन कार्यालय से कांग्रेस नगर टी-प्वाइंट
- जनता चौक से कृषि बाल छात्रावास
- कृषि बाल छात्रावास से अलंकार चौक
- रवि नगर चौक से रामनगर रोटरी
- मेट्रो रेल हाउस से वीसीए ग्राउंड चौक
- लक्ष्मी भवन चौक से रामनगर रोटरी
- लेडीज क्लब चौक से आकाशवाणी चौक
- डॉ. पंजाबराव देशमुख चौक से वीसीए स्टेडियम चौक
- लक्ष्मी भवन से शंकर नगर चौक
- मनपा मुख्यालय के सामने वाली सड़क
- जनरल आवारी चौक से रेशमबाग चौक
- मेडिकल चौक से क्रीड़ा चौक
- भांडे प्लॉट चौक से तुकड़ोजी चौक
- मेडिकल चौक से माता मंदिर
- मानेवाड़ा चौक से तुकड़ोजी चौक
- तुकड़ोजी चौक से राजकमल चौक
- एसडी अस्पताल चौक से संगम टॉकीज होते हुए गुरुदेव नगर चौक, तिरंगा चौक,
- कामगार नगर चौक से आग्याराम देवी चौक
- आग्याराम देवी चौक से कापू बाजार
- मेडिकल चौराहा से पश्चिम (सड़क का अंत)
- कामगार नगर चौक से मेडिकल चौक
- मेडिकल चौक से अशोक चौक
- मेडिकल चौक से मेडिकल कॉलेज प्रवेश द्वार
- चंद्रमणि चौक रामेश्वरी से शताब्दी चौक
- बैद्यनाथ चौक से अशोक नगर चौक
- तिरंगा चौक से सक्करदरा रोड
- जगनाड़े चौक से टी-प्वाइंट (मिडिल रिंग रोड)
- भांडे प्लॉट चौक से जगनाड़े चौक
- जगनाड़े चौक से इतवारी टेलीफोन एक्सचेंज चौक
- चिटनिस पार्क चौक से रेलवे स्टेशन टी-प्वाइंट
- रानी दुर्गावती चौक से मारवाड़ी चौक
- टेलीफोन एक्सचेंज से छापरू नगर चौक
- छापरू नगर से आंबेडकर चौक
- आंबेडकर से वैष्णो देवी चौक
- वैष्णो देवी से प्रजापति चौक
- वर्धमान चौक से शिवाजी चौक
- वर्धमान चौक से रेलवे क्रॉसिंग
- शिवाजी चौक से भीम चौक
- वैष्णो देवी चौक से शास्त्री नगर चौक
- कमल चौक से वैशाली नगर
- छावनी टी-प्वाइंट से ताज औलिया बाबा चौक तक
- छावनी टी-प्वाइंट से काटोल रोड उप डाकघर जंक्शन
- जरीपटका पुलिस स्टेशन से भीम चौक तक निर्धारित हैं।
Created On :   15 Jun 2025 5:52 PM IST