Nagpur News: मानकापुर फ्लाई ओवर पर 4 महीने से डायवर्ट है रास्ता, तीन स्पैन पर डाला गया है नया स्लैब

मानकापुर फ्लाई ओवर पर 4 महीने से डायवर्ट है रास्ता, तीन स्पैन पर डाला गया है नया स्लैब
  • बूटीबोरी फ्लाई ओवर में फिर आई दरारें
  • मानकापुर फ्लाई ओवर पर 4 महीने से डायवर्ट है रास्ता

Nagpur News. मानकापुर फ्लाई ओवर का निर्माण 10 साल पहले देश की नामी कंपनी ने किया था। कंपनी के काम पर नजर रखने व काम की गुणवत्ता की निगरानी की जिम्मेदारी एनएचएआई की होती है। चार महीने पहले फ्लाई ओवर पर फरस के पास एक छोटा सा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। तकनीकी एक्सपर्ट टीम ने मुआयना किया, तो आस-पास का हिस्सा भी कमजोर बताया गया। ठेका कंपनी की ओर से एक-एक कर तीन स्पैन पर स्लैब डाली गई। आखिरी स्लैब अगस्त के आखिरी सप्ताह में डाली गई। कुल 10 मीटर (लगभग 33 फीट) बाय 90 मीटर (लगभग 300 फीट) क्षेत्र में स्लैब डाली गई। फ्लाई ओवर पर पिछले 4 महीने से रास्ता डायवर्ट किया गया है। यह व्यस्त रास्ता होने से यहां दिन भर वाहन दौड़ते हैं। लोग बेसब्री से डायवर्शन हटने का इंतजार कर रहे हैं।

कोराडी रोड पर एक और फ्लाई ओवर, अप्रैल 26 तक होगा पूरा

कोराडी रोड पर पुराना कोराडी नाका के पास फ्लाई ओवर बनाने का काम चल रहा है। एक किमी लंबा फ्लाई आेवर बनाया जा रहा है। यह काम अप्रैल 2026 तक पूरा हो सकता है। इसी के साथ सर्विस रोड भी बनाई जा रही है। गोधनी व कोराडी के आस-पास के लोग इसी सर्विस रोड से होकर सीधे कामठी जा सकेंगे। फ्लाई आेवर से जहां नागपुर से छिंदवाड़ा जाना आैर सुगम होगा, वहीं गोधनी व काेराडी के करीब रहनेवाले लोगों को कामठी जाने के लिए शहर में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कामठी जाना आसान होने के साथ ही समय की भी बचत होगी।

फिर उठे सवाल... बूटीबोरी फ्लाई ओवर में फिर आई दरारें

बूटीबोरी फ्लाई ओवर की मरम्मत होने के बाद फिर दरारें आ गई हैं। डेढ़ महीने से दरारें भरने का काम ठेका कंपनी की तरफ से किया जा रहा है। गांरटी पीरियड में फ्लाई ओवर की खामियां उजागर होने से काम गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।

Created On :   9 Sept 2025 6:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story