- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- शालार्थ प्रणाली के जाल में अनेक...
Nagpur News: शालार्थ प्रणाली के जाल में अनेक शिक्षक, पुराने कर्मचारियों के पास नहीं सेवा में दाखिल होने की रिपोर्ट

Nagpur News निजी अनुदानित स्कूलों में साल 2012 से 2025 के बीच सेवा में दाखिल हुए शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के संपूर्ण दस्तावेज शालार्थ प्रणाली पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है। पुराने अनेक कर्मचारी इस बात को लेकर परेशान हैं, क्योंकि उनके पास शालार्थ मान्यता आदेश, सेवा में दाखिल होने की रिपोर्ट नहीं है। उसमें भी अतिरिक्त ठहराकर अन्य स्कूलों में समायोजित किए गए शिक्षकों के साथ बड़ी समस्या है।
यह है परेशानी : फर्जी शालार्थ आईडी प्रकरण की पोल खुलने पर शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के दस्तावेज शालार्थ प्रणाली पर अपलोड करना अनिवार्य किया है। इसमें 7 नवंबर 2012 से पहले ऑफलाइन वेतन लेने वाले कर्मचारियों को शालार्थ प्रणाली में शामिल किया गया। संचमान्यता में अतिरिक्त ठहराए गए कर्मचारियों का 18 नवंबर 2016 के बाद अन्य स्कूलों में समायोजन किया गया।
अतिरिक्त अवधि में उन्हें ऑफलाइन वेतन दिया जा रहा था। समायोजन के बाद शालार्थ प्रणाली में समावेश किया गया। उनकी ड्राफ्ट क्रिएट तारीख 18 नवंबर 2016 दर्ज हुई। उनके दस्तावेज शालार्थ प्रणाली पर अपलोड करने के लिए शालार्थ आईडी मान्यता आदेश मांगा जा रहा है। उनकी नियुक्ति 18 नवंबर 2016 से पहले हुई। उस समय उन्हें ऑफलाइन वेतन अदा किया गया। शालार्थ प्रणाली में उनकी नियुक्ति की तारीख मैच करने के लिए शालार्थ मान्यता आदेश नहीं रहने से उनके दस्तावेजों का डिजिटलाइजेशन नहीं से परेशान हैं।
शिक्षकों से मांगा जाएगा खुलासा : शालार्थ प्रणाली में दस्तावेज अपलोड करने पर शिक्षा विभाग उसकी बारीकी से पड़ताल कर रहा है। जो दस्तावेज उपलब्ध हैं, उसके आधार पर पड़ताल करने पर जो दस्तावेज नहीं है, उसका संंबंधितों से खुलासा मांगा जाएगा। 30 साल या उससे अधिक अवधि से कार्यरत अनेक शिक्षकों के सामने यह समस्या है।
संस्था संचालक कर रहे छल : कुछ शिक्षकों की सेवा में दाखिल रिपोर्ट संस्था के कब्जे में है। उसके बिना शिक्षकों का वेतन अदा नहीं होगा। सेवा से भी हाथ धोना पड़ सकता है। यह डर दिखाकर संस्था संचालकों द्वारा छल किए जाने की कर्मचारियों की शिकायत है।
Created On :   24 Sept 2025 1:36 PM IST