- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कतर पर ईरानी हमले का साइड इफेक्ट,...
Nagpur News: कतर पर ईरानी हमले का साइड इफेक्ट, नहीं आई दोहा फ्लाइट

By - Bhaskar Hindi |24 Jun 2025 6:53 PM IST
- ईरानी हमले का साइड इफेक्ट
- नहीं आई दोहा फ्लाइट
Nagpur News. ईरान ने सोमवार को कतर की राजधानी दोहा स्थित अमेरिकी सैन्य बेस पर हमला किया। इसके चलते अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसका सीधा असर विमान सेवाओं पर दिखा। दोहा से कतर एयरवेज की फ्लाइट क्यूआर 590 नागपुर नहीं पहुंची। इस फ्लाइट को रात 8 बजे दोहा से नागपुर के लिए उड़ान भरनी थी, जो मध्य रात 2.50 बजे नागपुर आती है। हमले के बाद कतर एयरवेज की ओर से सारी फ्लाइटें कैंसल करने की जानकारी है। बता दें कि दोहा से नागपुर और नागपुर से दोहा के लिए सप्ताह में तीन विमान सेवाएं हैं। रात 8 बजे दोहा से यह विमान नागपुर के लिए उड़ान भरता है। मध्य रात 2.50 बजे इसके नागपुर पहुंचने का समय है। यही विमान तड़के 4 बजे दोहा के लिए अपनी सेवा देता है।
Created On :   24 Jun 2025 6:53 PM IST
Next Story