- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- थांबा, जा... ट्रैफिक सिग्नल में नया...
Nagpur News: थांबा, जा... ट्रैफिक सिग्नल में नया बदलाव ,वाहन चालकों के लिए सुविधा

- मराठी में भी पढ़ सकेंगे-चौराहों पर रुकें या जाएं
- कई चौराहों पर टाइमर बताने वाले डिस्प्ले के अंदर सुविधा
Nagpur News शहर की ट्रैफिक पुलिस ने शहर को हाईटेक बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। अब शहर के कई चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नलों पर डिस्प्ले में टाइम के साथ ही मराठी में "थांबा’ (रुकें) और "जा’ (जाएं) लिखकर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह नया सिस्टम न केवल शहर के लोगों को सुविधा प्रदान करेगा, बल्कि इससे सुरक्षा भी बढ़ेगी।
ट्रैफिक पुलिस को जानकारी नहीं : हालांकि इस नए प्रयोग के बारे में ट्रैफिक पुलिस विभाग के अधिकारियों को फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। एक सहायक आयुक्त स्तर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त बताया कि महानगरपालिका प्रशासन को ही मालूम होगा कि वह ट्रैफिक चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नलों को लेकर नए-नए क्या प्रयोग कर रहा है। इस बारे में ट्रैफिक पुलिस को जानकारी नहीं है।
दीक्षाभूमि चौक सहित कई चौराहों पर सफल प्रयोग ः दीक्षाभूमि चौक, लक्ष्मीनगर चौक और श्रद्धानंदपेठ चौराहे पर लगे सिग्नल पर यह नया सिस्टम लागू किया गया है। खास बात यह है कि ट्रैफिक सिग्नल पर लगे टाइमर के अंदर ही यह संदेश आते रहने से लोगों को उसे पढ़ने और अपनी दिशा की ओर जाने में मदद मिलेगी।
दोहरा लाभ मिलेगा : इस नए सिस्टम से दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी। सुरक्षा बढ़ेगी और शहर की छवि भी सुधरेगी।
हां, प्रयोग शुरू हुआ है : हां, शहर के चौराहों पर टाइमर डिस्प्ले के अंदर ही अब मराठी में थांबा (रुकें) और जा (जाएं) लिखकर आने से कई लोगों के लिए सुविधाजनक हो रहा है। कई लोग अब आसानी से इसे पढ़ लेते हैं। - राजेंद्र राठोड़ , कार्यकारी अभियंता, महानगरपालिका नागपुर शहर
Created On :   11 Jun 2025 12:49 PM IST