Nagpur News: कार्यस्थल से नदारद होने वालों पर कसेगी लगाम, सफाई कर्मचारियों की अब दोपहर में भी लगेगी हाजिरी

कार्यस्थल से नदारद होने वालों पर कसेगी लगाम, सफाई कर्मचारियों की अब दोपहर में भी लगेगी हाजिरी
  • शिकायतों के बाद लिया एक्शन
  • गांधीबाग जोन में सर्वाधिक उपस्थिति
  • व्यापक बदलावों पर विचार

Nagpur News. महानगरपालिका के घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष और आईटी विभाग की ओर से अब प्रत्येक जोन में सफाई कर्मचारियों की दोपहर में भी उपस्थिति दर्ज की जाएगी। करीब एक माह पहले जियो-फेंसिंग उपस्थिति प्रणाली से सफाई कर्मचारियों की दो मर्तबा काम पर आने और जाने के समय की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी, लेकिन दोनों उपस्थिति के बीच के अंतराल में सफाई कर्मचारियों के कार्यस्थल पर नहीं होने की शिकायतें मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है। तीन मर्तबा उपस्थिति के दर्ज होने से जोन और वार्ड में सफाई कर्मचारी बीच से गायब नहीं हो पाएंगे।

गांधीबाग जोन में सर्वाधिक उपस्थिति

दो माह पहले शहर के सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति की निगरानी के लिए फेस रिकग्निशन सिस्टम शुरू किया गया है। इस प्रणाली में दस जोन में 63 से 83 फीसदी तक कर्मचारियाें की कार्यकुशलता और काम दर्ज किया गया। इस आंतरिक मूल्यांकन में शहर के गांधीबाग जोन में सर्वाधिक सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति 82.81 फीसदी दर्ज की गई। वहीं हनुमान नगर जोन में (68.58 फीसदी) धंतोली जोन (74.01 फीसदी) उपस्थिति दर्ज हुई। हालांकि शहर के लकड़गंज जोन में 63.5 फीसदी, आशी नगर जोन में (64.4 फीसदी) और धरमपेठ जोन में (70.42 फीसदी) आने से आशंका बढ़ गई। इस बीच कई स्थानों पर आने और जाने के समय की उपस्थिति के बीच में सफाई कर्मचारियों के नदारद होने की भी जानकारी मिली।

व्यापक बदलावों पर विचार

नई उपस्थिति प्रणाली में कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने में 12 से 21 मिनट तक की औसत देरी को मान्य किया गया था। कार्यस्थल पर आने और काम से निकलते समय के बीच में नदारद होने की जानकारी आने पर सख्ती का निर्णय लिया गया। फेस रिकग्निशन सिस्टम से उपस्थिति में फर्जी कर्मचारियों की पहचान करने में सहायता हुई है, लेकिन प्रवेश और निकास की जांच पर्याप्त नहीं साबित नहीं हो रही है। मनपा आयुक्त अभिजीत चौधरी और अतिरिक्त आयुक्त वसुमना पंत ने प्रणाली को जीपीएस ट्रैकिंग और वेतन भुगतान से जोड़ने का भी निर्देश दिया है।

शिकायतों के बाद लिया एक्शन

राजेश भगत, उपायुक्त, घनकचरा व्यवस्थापन कक्ष, मनपा के मुताबिक दो मर्तबा उपस्थिति के बीच से सफाई कर्मचारियों के नदारद होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद तीन बार उपस्थिति दर्ज करानी होगी। स्वच्छता अभियान में बेहतर स्थान पाने के लिए उपस्थिति को अन्य प्रक्रिया से जोड़ने का भी विचार किया जा रहा हैं।



Created On :   9 Nov 2025 6:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story