टिप्पणी: कांग्रेस नेतृत्व को जमीनी हकीकत ही नहीं मालूम, अशोक चव्हाण ने दागा निशाना

कांग्रेस नेतृत्व को जमीनी हकीकत ही नहीं मालूम, अशोक चव्हाण ने दागा निशाना
  • 17 सीटों पर समाधान करना इससे विकट अवस्था नहीं हो सकती है
  • अशोक चव्हाण ने कांग्रेस के टूटने की बताई वजह
  • जगह गंवाने की नौबत आई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा नेता व सांसद ने कहा कि ग्राउंड रियलिटी की जानकारी नहीं होने वाले नेतृत्व के कारण कांग्रेस को महाविकास आघाड़ी में सिर्फ 17 सीटों पर समाधान मानना पड़ा। इससे पहले कांग्रेस की इतनी बिकट अवस्था कभी नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए नागपुर आये चव्हाण बुधवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे।

कार्यकर्ता बेचैन हैं : उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता, उद्धव ठाकरे या शरद पवार के सामने अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से रख नहीं सकते हैं। जिस कारण उनपर जगह गंवाने की नौबत आई है। सभी जगह चुनकर नहीं आ सकते। लेकिन भिवंडी व सांगली जैसी कांग्रेस की पारंपरिक सीट छोड़कर पर आश्चर्य लगता है। समन्वय कौन साध रहा है, मुझे नहीं पता। लेकिन जो कुछ चल रहा है, उससे कार्यकर्ता बेचैन हैं। सीट शेयरिंग पर चर्चा करने वाले कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए अशोक चव्हाण ने कहा कि जब सीट पर विचार किया जाता है तो अपना प्रभाव पड़ना चाहिए। निर्वाचन क्षेत्र का अभ्यास होना चाहिए।

कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ी : कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टी को सिर्फ 17 सीटों पर रूकना पड़ा, इसपर विचार होना चाहिए। कांग्रेस में गुटबाजी बढ़ गई है। मेरे जाने से कांग्रेस पर फर्क पड़ा या नहीं? मैं नहीं बता सकता। मैं खुद को बड़ा नेता नहीं समझता हूं। कांग्रेस नेतृत्व सेल्फ डिसीजन ले रहा था। जिस कारण पार्टी से बाहर निकला हूं। पूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कहा कि मोदी को मानने वाला बड़ा वर्ग है। पार्टी के बाहर भी उन्हें मानने वाले लोग हैं। उनकी तरफ आकर्षित होने वाले मतदाता है। महायुति के लिए पोषक वातावरण है। उनकी सभा के बाद और अच्छा वातावरण बनेगा।


दुर्घटना को साजिश कहना हास्यास्पद : उन्होंने कहा कि दुर्घटना होना मैं समझ सकता हूं। दुर्घटना रोज होती है। वह नहीं हो, इसके लिए सभी के प्रयास होते हैं। दुर्घटना होना गंभीर मामला है। लेकिन षड्यंत्र के तहत दुर्घटना हुई अथवा की गई, यह निष्कर्ष पटोले ने किस आधार पर निकाला यह सवाल उपस्थित करता है। वे भाजपा पर कर रहे आरोप हास्यास्पद हैं। सवाल है कि साजिश के आरोप के सबूत हैं क्या? इससे प्रसिद्धी पाने का प्रयास हो सकता है। चव्हाण ने कहा कि राज ठाकरे को मानने वाला बड़ा वर्ग है। उनकी सभाओं में बड़े पैमाने पर उपस्थिति रहती है। उनकी रफ-टफ शैली है, जिसका समर्थक वर्ग है। महायुति को दे रहे समर्थन का जरूरत फायदा होगा।

Created On :   11 April 2024 8:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story