- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अब नागपुर से मुंबई की ट्रेनों की...
अब नागपुर से मुंबई की ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार

- ट्रेनों की बढ़ेगी रफ्तार
- नागपुर से मुंबई के बीच तेज होगी गति
डिजिटल डेस्क, नागपुर. जल्द ही नागपुर से मुंबई जाने वाली ट्रेनों की रफ्तार बढ़ेगी। हाल ही में इसका सफल परीक्षण किया गया है, जिसमें ट्रेनें 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाई गईं। ऐसे में भविष्य में इन गाड़ियों को इगतपुरी-भुसावल-बडनेरा सेक्शन से कुल 526 किमी तक तेज रफ्तार से चलाना संभव होगा। इससे नागपुर से मुंबई जाने वाले यात्रियों की समय की बचत होगी।
स्पीड ट्रायल में मिली सफलता
वर्तमान स्थिति में केवल नागपुर से मुंबई तक जाने वाली ट्रेनों की बात करें, तो मुख्य ट्रेनों में दुरंतो, विदर्भ, सेवाग्राम, गीतांजलि एक्सप्रेस चलती हैं, जिनकी वर्तमान में रफ्तार 90 किमी प्रति घंटा है। इसमें दुरंतो 110 किमी तक चलाई जाती है। इन्हें इस फासले को तय करने के लिए 11 से 12 घंटे का समय लगता है। भविष्य में इस समय में बचत होने वाली है। हाल ही में 26 से 30 अगस्त तक इगतपुरी-भुसावल-बडनेरा सेक्शन 526.76 किमी पर अप और डाउन दिशाओं में निम्नलिखित 6 ट्रेनों को 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाकर सफलता पूर्वक स्पीड ट्रायल पूरा किया गया।
इन ट्रेनों का किया गया परीक्षण
12289 सीएसएमटी-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस
12290 नागपुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस
12105 सीएसएमटी-गोंदिया विदर्भ एक्सप्रेस
12106 गोंदिया-सीएसएमटी विदर्भ एक्सप्रेस
12859 सीएसएमटी-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस
12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजलि एक्सप्रेस
डाउन दिशा में औसत समय की बचत 28 मिनट हुई और अप दिशा में औसत समय की बचत 30 मिनट हुई।
इतवारी-बालाघाट 3 से 12 तक रद्द
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में गतिशीलता के उन्नयन और चल रहे विभिन्न सुरक्षा संबंधी रख-रखाव कार्यों में सुधार एवं ट्रैक रख-रखाव सहित तीसरी लाइन से संबन्धित कार्यों के चलते नागपुर मंडल से गुजरने वाली गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसमें इतवारी-बालाघाट 3 से 12 सितंबर तक रद्द रहेगी। इसी तरह बालाघाट-इतवारी भी 3 से 12 सितंबर तक रद्द रहेगी।
Created On :   2 Sept 2023 10:35 AM IST












