एक माह में आधा करोड़ का लगेज भूल गए यात्री

एक माह में आधा करोड़ का लगेज भूल गए यात्री
  • नागपुर मंडल में ऐसे लापरवाह यात्रियों की संख्या 29
  • एक माह में आधा करोड़ का लगेज भूल गए यात्री

डिजिटल डेस्क, नागपुर. रेल प्रशासन की लापरवाही की शिकायतें करने वाले कुछ यात्री भी कम लापरवाह नहीं। मई महीने में मध्य रेलवे में ऐसे ही लापरवाह यात्री करीब आधा करोड़ रुपए के लगेज स्टेशन या गाड़ी में भूलकर घर चले गए। हालांकि आरपीएफ ने मिशन अमानत के तहत उन्हें उनका सामान लौटा दिया। आंकड़ों के हिसाब से देखें तो ऐसे लापरवाह यात्रियों के मामले में भुसावल व नागपुर आगे है।

सिर्फ मई माह में ऑपरेशन ‘अमानत' के तहत, आरपीएफ ने 119 यात्रियों का सामान बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 51.13 लाख रुपए आंकी गई है। इन 119 यात्रियों में से 62 यात्रियों का 29.92 लाख रुपए का सामान अकेले मध्य रेल के मुंबई मंडल से बरामद किया गया। इसमें बैग, मोबाइल फोन, पर्स, लैपटॉप व अन्य मूल्यवान वस्तुएं शामिल हैं। नागपुर व भुसावल मंडल में भी लापरवाह यात्रियों की कमी नहीं है। भुसावल मंडल में 31 यात्रियों का 10 लाख 75 हजार रुपए का लगेज, नागपुर मंडल से 29 यात्रियों का 8 लाख 05 हजार का लगेज, पुणे मंडल के 9 यात्रियों के 68 हजार से ज्यादा का सामान और सोलापुर मंडल के 8 यात्रियों का 1 लाख 71 हजार रुपए का सामान लौटाया गया।

Created On :   11 Jun 2023 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story