तस्करी: ओडिशा से गांजा की खेप लाने वाले आरोपी रिमांड पर

ओडिशा से गांजा की खेप लाने वाले आरोपी रिमांड पर
गांजा तस्करी का कनेक्शन गोंदिया से जुड़ा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पारडी क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की यूनिट-5 ने ट्रक सहित चालक आरोपी शेख अल्ताफ शेख सलीम (36), महेंद्र नगर, पांचपावली, उसका साथी प्रमोद कलणे (30), यशोधरा नगर और अक्षय शेंडे (24), यादव नगर, यशोधरा नगर निवासी आरोपियों को 200 किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा था। इन तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों को 5 दिन यानी 27 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी नागपुर से संतरे के खाली कैरेट ट्रक में लादकर ओडिशा गए थे। गांजा तस्करी का कनेक्शन गोंदिया से जुड़ा है। गोंदिया के अग्रवाल नामक तस्कर ने आरोपियों को ओडिशा से गांजे की खेप लाकर नागपुर में छोड़ने को कहा था। ट्रक पारडी इलाके में पुलिस ने कार्रवाई की थी।

9 बोरियों में मिला था 40 लाख का 200 किग्रा गांजा : पुलिस के अनुसार क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूचना पर कापसी उमिया भंडारा रोड पर ट्रक (एम.एच.-13-ए.एक्स.-4866) को रोककर चालक शेख अल्ताफ, प्रमोद कलणे और अक्षय शेंडे को गिरफ्त में लेकर ट्रक से 9 बोरियों में भरा करीब 200 किग्रा गांजा जब्त किया था। गांजे की कीमत 40 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने ट्रक, कैरेट व मोबाइल सहित 56.16 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

पहली खेप पहुंचाने में सफल हो गया था चालक : ट्रक का चालक शेख अल्ताफ पहली बार ओडिशा से गांजे की पहली खेप लाने में सफल हो गया था। वह खेप ओडिशा से नागपुर के रास्ते गोंदिया के तस्कर अग्रवाल के पास पहुंचाई थी। पहली खेप पकड़ी नहीं जाने से शेख अल्ताफ का मनोबल बढ़ गया, लेकिन दूसरी खेप लाते समय क्राइम ब्रांच ने शेख अल्ताफ और उसके साथियों को दबोच लिया। पुलिस निरीक्षक राहुल शिरे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक विक्रांत थारकर, पंकज भोपले, उपनिरीक्षक आशीष कोहले, राहुल रोटे, आशीष सिंह ठाकुर सहित अन्य कर्मचारियों ने कार्रवाई की।

Created On :   25 Oct 2023 10:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story