जीवनदान: तस्करों से जब्त कछुओं को तालाबों में छोड़ने की तैयारी

तस्करों से जब्त कछुओं को तालाबों में छोड़ने की तैयारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ट्रेन से तस्करी हो रहे कछुओं को अब नागपुर के आस-पास के तालाबों में छोड़ा छाएगा। जो कछुए यहां के वातावरण में ढल नहीं पाएंगे, उन्हें वापस उत्तर प्रदेश की नदियों में छोड़ा जाएगा, ताकि कछुओं को सुरक्षित रखा जा सके।

तस्करी कर चेन्नई ले जा रहे थे : गत तीन दिन पहले रेलवे सुरक्षा विभाग ने नागपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन नंबर 12615 में विभिन्न प्रजाति के 483 कछुए जब्त किए थे, जिन्हें वन विभाग को सौंपा गया था। कछुओं को चेन्नई ले जाया जा रहा था। उन्हें उत्तर प्रदेश की नदियों से आरोपियों ने पकड़ा था। कछुओं को लेने के बाद उन्हें वन विभाग के टीटीसी सेंटर भेजा गया है। वहां से बुधवार को इन कछुओं को शहर के आस-पास के तालाबों में छोड़ा जाएगा। अधिकारियों के अनुसार जो कछुए यहां की परिस्थिति में ढल नहीं पाएंगे, उन्हें उनकी मूल जगह छोड़ने का भी विचार वन विभाग कर रहा है।


Created On :   4 Oct 2023 9:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story