सुविधा: श्रद्धालुओं के लिए आस्था ट्रेनों के संचालन की तैयारी, आराम से जा सकेंगे अयोध्या धाम

मुंबई, पुणे, अमरावती, वर्धा, नागपुर से संचालन की जानकारी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा से देश भर में उल्लास का वातावरण है। ऐसे में रेल विभाग से नागपुर के साथ ही मुंबई, पुणे, अमरावती, वर्धा से अयोध्या आस्था ट्रेनों के संचालन की तैयारियां चल रही हैं। इस संबंध में नागपुर से संचालन होने वाली ट्रेन को अजनी परिसर में तैयार भी किया जा रहा है, हालांकि रेल अधिकारियों की ओर से ट्रेन के संचालन को लेकर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। अयोध्या में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन और उत्तर प्रदेश सरकार नियमावली को लागू कर रही है। ऐसे में रेल विभाग से फिलहाल विशेष आस्था ट्रेनों के संचालन को लेकर भ्रम बना हुआ है। ऐसे में तैयारियों को पूरा कर रखा जा रहा है। रेल मंत्रालय से निर्देश मिलने के बाद ही आस्था ट्रेनों के संचालन की समय-सारिणी को घोषित किया जाएगा।

20 डिब्बों की ट्रेन की यांत्रिकी जांच जारी है : उपराजधानी के अजनी यार्ड परिसर में पिछले कुछ दिनों से करीब 20 डिब्बों की ट्रेन की यांत्रिकी जांच की जा रही है। इस ट्रेन की पूरी जांच के साथ ही विशेष ट्रेन के रूप में संचालन की भी तैयारी हो रही है। इस ट्रेन को 29 जनवरी को स्थानीय रेलवे स्टेशनों को सौंपा जाएगा। इस ट्रेन को 31 जनवरी को अयोध्या के लिए विशेष आस्था ट्रेन के रूप में संचालन की तैयारी चल रही है। अजनी यार्ड के अधिकारियों ने भी अयोध्या के लिए विशेष आस्था ट्रेन के संचालन को लेकर पुष्टि की है, लेकिन वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल संचालन को लेकर कोई भी ठोस रूप में निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में आधिकारिक रूप से आस्था ट्रेन के संचालन को लेकर जानकारी नहीं दी जा सकती है।

वायरल पत्र में निर्धारित आस्था विशेष ट्रेन की समयसारिणी
00139 मुंबई सीएसटी-अयोध्या धाम 29 जनवरी से 28 फरवरी तक 15 फेरी

00140 पुणे-अयोध्या धाम 29 जनवरी से 28 फरवरी तक 15 फेरी

00141 नागपुर-सीएसटी-अयोध्या धाम 31 जनवरी, 11 फरवरी और 28 फरवरी तक 3 फेरी

00142 अमरावती-सीएसटी-अयोध्या धाम 7 फरवरी और 25 फरवरी तक 2 फेरी

00143 वर्धा-सीएसटी-अयोध्या धाम 4 फरवरी से 21 फरवरी तक 2 फेरी

आधिकारिक पुष्टि से इनकार : रेल प्रशासन के आला अधिकारी अयोध्या धाम के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक अयोध्या में स्थानीय परिस्थितियों को देखकर मंत्रालय स्तर पर निर्णय होना है। मंत्रालय से निर्देश मिलने पर ही रेल विभाग से संचालन किया जाएगा।

Created On :   25 Jan 2024 4:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story