दो बूंद जिंदगी की: जिले भर में चलाया गया पल्स पोलियो अभियान, 5 नर्ष तक बच्चों को दिया डोज

जिले भर में चलाया गया पल्स पोलियो अभियान, 5 नर्ष तक बच्चों को दिया डोज
  • कन्हान में मुहिम का 5631 लाभार्थियों ने लिया लाभ
  • कामठी शहर में 65 केंद्राें की व्यवस्था
  • तहसील के पीएचसी में शत-प्रतिशत रहा अभियान
  • पारशिवनी तहसील के गांव-गांव में चलाया पल्स पोलियो टीकाकरण
  • धामना क्षेत्र में बच्चों को दी पोलियो की खुराक

डिजिटल डेस्क, कामठी/कन्हान। रविवार को कामठी के 65 केंद्राें पर पल्स पोलियो राष्ट्रीय कार्यक्रम चलाया गया। उपजिला अस्पताल में पल्स पोलियो की शुरुआत अस्पताल के अधीक्षक डाॅ. नयना दुपारे के हाथों बच्चों को पोलियो का डोज पिलाकर की गई। डाॅ. पीटी डांगोरे, डाॅ. उल्हास मेश्राम, डाॅ. सुहास मानापुरे, डाॅ. कल्पना गिर्हे, डाॅ. अली, डाॅ. मनीषा, डाॅ. झाडे, डाॅ. बनकर आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार शहर के 65 पल्स पोलियो केंद्र पर डाॅक्टर्स, परिचारिका, अांगनवाड़ी सेविका, मदतनीस, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक, राष्ट्रीय छात्र सैनिक आदि ने प्रयास किया।

राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण मुहिम रविवार को चलाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हान की प्रभारी वैद्यकीय अधिकारी वैशाली हिंगे से सभी नागरिकों से 0 से 5 वर्ष आयु के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने का आह्वान किया था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत कुल 54 बूथ का निर्माण किया गया था। मुहिम अंतर्गत जिप नागपुर के डाॅ. विनोद बिटपल्लीवार, जिप के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक नितीन मून द्वारा केंद्रों को भँट देकर मुहिम का जायजा लिया। कार्यक्षेत्र में कुल 5834 में से 5631 लाभार्थियों ने अभियान का लाभ लिया। मुहिम के सफलतार्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्हान की प्रभारी वैद्यकीय अधिकारी डाॅ. वैशाली हिंगे, वैद्यकीय अधिकारी डाॅ. तेजस्विनी गोतमारे, हंसराज ढोके, सज्जनदास थूल, स्वास्थ्य सहायक सुनील गायकवाड़, स्वास्थ्य सहायिका माया हरडे, अथर्व बंड, विलास सहारे, यशवंत घोटेकर, हरिदास पराते, गौतम झोड़ापे, महेंद्र सांगोडे, गौरव भोयर, चंचल, यामिनी, जामनिक, नाईक, हटवार, आशुतोष नखाते सहित सभी आंगनवाड़ी सेविका तथा आशा स्वयंसेविकाओं ने सहकार्य किया।

कामठी तहसील के गुमथला, गुमथी व भुगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत ग्रामीण भागों में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शत-प्रतिशत रहा। गुमथला पीएचसी के तहत 48 बूथ में 4881, गुमथी पीएचसी में 62 बूथ में 7929 व भुगांव पीएचसी में 46 बूथ में 4037 बच्चों को पोलियो डोज पिलाया गया। इसके अलावा मोबाइल टीम के जरिए भी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। रनाला ग्रामपंचायत में 3 स्थानों पर बूथ में 598 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। ग्राम के पंकज मंगल कार्यालय में बूथ में बड़ी संख्या में 0 से 5 आयुवर्ग के बच्चों को पाेलियो डोज दिया गया।

पारशिवनी में रविवार 3 मार्च को पूरे भारत में पल्स पोलियो अभियान के तहत पारशिवनी तहसील के गांव-गांव में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया गया। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। विभिन्न क्षेत्रों में छोटी बस्तियां, कॉलोनी, बस स्टैंड आदि जगहों पर एक बूथ और एक मोबाइल टीम की व्यवस्था की गई थी। पोलियो टीकाकरण केंद्र पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई थी। बूथ ट्रांजिट टीम के अलावा मोबाइल टीम की व्यवस्था की गई।

बस स्टेशन के साथ ही मोबाइल टीम के माध्यम से सभी अस्पतालों में जाकर प्रसूति गृह में नवजात शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाई गई। साथ ही रिंग रोड के आसपास के क्षेत्र के लाभार्थियों के लिए अलग से मोबाइल टीम की व्यवस्था की गई थी। पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के लिए एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से आंगनवाड़ी कर्मचारियों का चयन किया गया था। क्षेत्र के निकटतम पल्स पोलियो बूथ की जानकारी के लिए स्थानीय नर्स, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संपर्क में थे। पाराशिवनी तहसील चिकित्सा अधिकारी डॉ. माने के नेतृत्व में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान को सफल बनाया गया।

धामना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व्याहाड़ के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. उराडे की उपस्थिति में क्षेत्र के धामना, पेठ, व्याहाड़, शिरपुर, भुयारी, सातनवरी आदि ग्रामीण क्षेत्र में रविवार को पल्स पोलियो अभियान चलाया गया। जिसे अच्छा प्रतिसाद मिला। अांगनवाड़ी सेविका, आशा वर्कर तथा संबंधित सभी कर्मचारियों ने अभियान को सफल बनाया। घर- घर, खेत तथा अन्य स्थानों पर जाकर बच्चों को पोलियो डोज पिलाया गया।

कोराडी के गुमथी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बोखारा की प्रायमरी शाला में सुबह 8 से शाम 5 बजे तक शासन का पल्स पोलियो अभियान के तहत हेल्थ ऑफिसर डॉ. हुमने मलिक के मार्गदर्शन में कैंप आयोजित किया गया था। प्रमुख अतिथि के रूप में बोखारा के सरपंच भाऊराव गोमासे ने छोटे बालक को पोलियो का डोज पिलाकर अभियान की शुरुआत की। सेन्ट्रल इंडिया नर्सिंग कॉलेज की मोहिनी भानखेड़े, जान्हवी ठाकरे, आंगनवाड़ी सेविका हेमावति निघते, श्वेता आवले तथा आंगनवाड़ी सहायक उपस्थित थे। सरपंच गोमासे ने बताया कि, प्रशासन द्वारा राज्य के गांव-गांव में आंगनवाड़ी केंद्र पर मुहिम चलाई जा रही है। इसका लाभ 0 से 5 साल तक के बच्चों को देना चाहिए। अभियान को ग्रामीणों का अच्छा प्रतिसाद मिला। उपसरपंच सहित बड़ी संख्या में नागरिक तथा उपस्थित थे।

Created On :   4 March 2024 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story