फ्रॉड: 2 करोड़ की ठगी मामले में फरार आरोपी पुणे से गिरफ्तार , चार दिन की पुलिस रिमांड पर

2 करोड़ की ठगी मामले में फरार आरोपी पुणे से गिरफ्तार , चार दिन की पुलिस रिमांड पर
  • अभी तक 5 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है
  • मामला करोड़ों के लेन-देन का
  • क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग करेगी जांच

डिजिटल डेस्क, नागपुर । करोड़ों की ठगी में लिप्त फरार आरोपी को पुलिस पुणे से गिरफ्तार कर नागपुर लायी। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर 4 दिन की पुलिस की रिमांड पर लिया गया है। गणेशपेठ थाने में दर्ज इस मामले की जांच-पड़ताल क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग कर रही है।

लोकेशन मिलते ही दी दबिश

गिरफ्तार आरोपी विलास उर्फ कैलाश गणपत नरवाड़े (40), पुणे जिला अंतर्गत जुन्नर तहसील के नारायणवाड़ी स्थित नारायणगांव निवासी है। आरोपी के खिलाफ 8 मार्च 2023 को गणेशपेठ थाने में करोड़ों की ठगी का प्रकरण दर्ज िकया गया था, तब से वह फरार था। मामला करोड़ों के लेन-देन से जुड़ा होने के कारण इसकी जांच-पड़ताल क्राइम ब्रांच की आर्थिक विंग को सौंपी गई थी। जांच के दौरान आर्थिक विंग की टीम को आरोपी की लोकेशन प्राप्त हुई और गुप्त जानकारी मिली कि, वह अपने घर में ही छिपा है।

उपायुक्त अर्चित चांड़क के मार्गदर्शन में सहायक निरीक्षक सागर आव्हाड़, पंढ़री रवि जाधव और विजय ठाेंबरे ने आरोपी के गांव में जाकर उसके घर में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान विलास पुलिस के हाथ लगा। इस मामले में इससे पूर्व विलास के साथी गणपतसिंह भीमासिंह राजपूत (34), राजस्थान के रामनगर, ललितसिंह लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित (32), राजस्थान के सुमेरपुर, अमन राधेश्याम भारती गिरि (29), मूलत: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर, वर्तमान में मुंबई अौर ताहा खान जलील अहमद उर्फ सुल्तान, मुंबई निवासी को िगरफ्तार िकया जा चुका है। उनसे 80 लाख का माल भी जब्त किया जा चुका है।

यह है मामला

इस प्रकरण में आरोपियाें ने निवेशक जयेश चंदाराणा, वर्धा जिले के हिंगनघाट िनवासी को ट्रेड प्रॉफिट फंड (टीपीएफ) में 2 करोड़ रुपए का निवेश करने पर कम समय में उसे 3 करोड़ 20 लाख रुपए आरटीजीएस कर उसके खाते में जमा करने का वादा िकया था। जयेश ने 2 करोड़ रुपए कंपनी में निवेश िकए। हालांकि निवेश से पूर्व जयेश कंपनी के मंुबई स्थित कार्यालय में जा चुका है। उस समय आरोपियों ने ऐसा जाल बुना कि, जयेश को उनकी बातों पर यकीन हो गया और उसने 2 करोड़ रुपए निवेश िकए। जब 3 करोड़ 20 लाख रुपए खाते में जमा नहीं हुए और आरोपी अलग-अलग बहाने बनाने लगे, तब जयेश को ठगे जाने का एहसास हुआ। इस मामले में गणेशपेठ थाने में उक्त प्रकरण दर्ज िकया गया है। आरोपियों ने इसी तरह का झांसा देकर ओर भी लोगों को ठगा है।

Created On :   24 April 2024 8:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story