हादसा: घर से गायब हुई छात्रा का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला

घर से गायब हुई छात्रा का शव पानी से भरे गड्ढे में मिला
फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज, जांच शुरू

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गुमशुदा छात्रा का शव नाली में शव पाया गया। इस घटना से छात्रा के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। फिलहाल प्रकरण को पारडी थाने में आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया गया है। मृत्तक छात्रा संचिता प्रमोद पाटील (15) है। वह 10वीं कक्षा में पढ़ती थी। शुक्रवार काे सुबह 10.45 बजे उसका शव नागेश्वर नगर में रेलवे क्रासिंग के पास पानी से भरे गड्ढे में पाया गया। वहां पर पूर्व में भी हादसे हुए हैं। इस प्रकरण में 21 नवंबर को रात 12.30 बजे छात्रा घर से गायब हुई थी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला, तब वाठोडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। छात्रा की आयु कम होने से सर्वोच्च अदालत के दिशा-निर्देशों के तहत प्रकरण अपहरण की श्रेणी में दर्ज किया गया था।

अनहोनी की आशंका : छात्रा की खोजबीन जारी ही थी कि, परिसर के लोगों को पानी की सतह पर छात्रा का शव ही दिखाई दिया। इस प्रकरण में पढ़ाई का तनाव अथवा किसी अन्य कारण से छात्रा द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की बात की जा रही है। साथ ही आशंका भी व्यक्त की जा रही है कि, कई छात्रा के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हुई। उसे मारकर वहां फेंक तो नहीं दिया गया है। छात्रा की सहेलियां और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले को उप-निरीक्षक उईके ने आकस्मिक मृत्यु के तौर पर दर्ज किया है।


Created On :   25 Nov 2023 10:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story