चक्रवात का असर: 4.4 डिग्री गिरा दिन का तापमान, दिखने लगा ठंड का असर

4.4 डिग्री गिरा दिन का तापमान, दिखने लगा ठंड का  असर
हो सकती है बारिश

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बंगाल की खाड़ी में बने मिचौंग चक्रवात का असर नागपुर समेत विदर्भ में देखा जा रहा है। पिछले 24 घंटे में नागपुर में दिन के तापमान में 4.4 डिग्री की कमी आई है। तापमान नीचे आने से ठंड महसूस हो रही है। मंगलवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को जिले में हल्की बारिश हो सकती है।

हवा की गति तेज : मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात के कारण नागपुर समेत विदर्भ के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। गड़चिरोली व चंद्रपुर में मध्यम से भारी तो नागपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिले में सोमवार व मंगलवार को कुछ जगहों पर छींटे पड़े। वातावरण में नमी है आैर दिन का तापमान गिरने से हवा ठंडी हो गई है। चक्रवात के कारण हवा की गति भी बढ़ गई है। हवा 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। बुधवार 6 दिसंबर को जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है।

Created On :   6 Dec 2023 5:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story