ठगी: खुद को पुलिसवाला बताकर तीन तोले की चेन लेकर फरार हो गए ठग, पुलिस ढूंढ रही

खुद को पुलिसवाला बताकर तीन तोले की चेन लेकर फरार हो गए ठग, पुलिस ढूंढ रही
  • कार में महिला दोस्त के साथ बैठे युवक से ठगी
  • पोक्सो का मामला दर्ज करने की धमकी दी
  • घबराकर युवक ने दे दिया चेन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक युवक अपनी महिला दोस्त के साथ कार में बैठकर बातचीत कर रहा था। इस दौरान दो अज्ञात लोग उसके पास पहुंचे और खुद को पुलिसवाला बताकर उसे पोक्सो का अपराध दर्ज करने की धमकी देकर उससे 3 तोले की सोने की चैन लेकर फरार हो गए। चेन की कीमत करीब 1.80 लाख रुपए बताई गई है। वाठोडा थाने में पीड़ित युवक की शिकायत पर धारा 420, 170, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घबराहट में वाहन का नंबर नहीं देख पाए : युवक और महिला, आरोपियों के वाहन का नंबर घबराहट के कारण देख नहीं पाए। आरोपियों ने जिस अंदाज में खुद का परिचय दिया, उससे युवक और महिला को लगा कि, वह सचमुच पुलिस वाले हैं। दोनों ने खाकी पैंट पहने थे। सोने की चेन लेते ही दोनों बिना समय गंवाए ही गायब हो गए।

जबलपुर हाइवे पर एफएलडी होटल के पास हुई घटना : पुलिस के अनुसार गणेशपेठ क्षेत्र में रहने वाले 19 वर्षीय युवक ने पुलिस को बताया कि, गत 13 अप्रैल को रात करीब 8 से 9.16 बजे के बीच जबलपुर हाइवे रोड पर एफएलडी होटल के समीप कार में महिला दोस्त के साथ बैठकर बात कर रहा था। इस दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उसके पास पहुंचे। दोनों ने उनसे कहा कि ‘हम पुलिस वाले हैं, तुम पर पोक्सो कानून के अंतर्गत अपराध दर्ज करता हूं’। दोनों की धमकी से युवक और महिला घबरा गए। इसका फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने धमकाते हुए युवक के गले से 3 तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद से युवक काफी परेशान हो गया। अंत में उसने 18 अप्रैल को वाठोडा थाने में पहुंचकर शिकायत की। पीड़ित युवक की शिकायत पर महिला सहायक पुलिस निरीक्षक शेडगे ने दोनों अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

Created On :   20 April 2024 9:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story