- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ट्रोलर्स तो 50 पैसे में मिलते हैं,...
दावा: ट्रोलर्स तो 50 पैसे में मिलते हैं, किसी के बाप से नहीं डरता हूं, शिवसेना ने तैयार की नीति, नया चेहरा दिखाई देगा

Nagpur News. शिवसेना शिंदे में शामिल हुए पूर्व राज्यमंत्री बच्चू कड़ू ने दावा किया है कि शिवसेना ने नई नीति तैयार की है। शिवसेना का नया चेहरा जल्द ही देखने को मिलेगा। शिवसेना में शामिल होने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के विषय पर उन्होंने कहा कि ट्रोलर्स तो 50 पैसे में मिलते हैं। किसी के बाप से नहीं डरता हूं। शनिवार को विमानतल पर कड़ू ने पत्रकारों से चर्चा की।
यह भी पढ़े -फडणवीस ने कहा - अलग चुनाव लड़ने को लेकर शिंदे बोलेंगे तो जवाब दूंगा, उपमुख्यमंत्री के पाले में गेंद डाली
आलोचनाएं होती रहती हैं
बच्चू कड़ू प्रहार जनशक्ति संगठन के संस्थापक हैं। विशेष राजनीतिक शैली के साथ कार्य करते हुए वे निर्दलीय चुनाव जीतते रहे हैं। शिवसेना शिंदे में शामिल होने के साथ ही उन्होंने अपने नेतृत्व के संगठन ‘प्रहार’ को शिवसेना में समाहित कर दिया है। उनके इस निर्णय को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना की जा रही है। कहा जा रहा है कि स्वयं के स्वार्थ के लिए कड़ू ने प्रहार संगठन को शिवसेना के अधीन कर दिया। इसी संबंध में सवाल पर कड़ू ने कहा कि ट्रोल करने वाले 50 पैसे में मिलते हैं। मैं घबराता नहीं हूं। आलोचनाएं होती रहती हैं। प्रभु रामचंद्र से लेकर डॉ. बाबासाहब आंबेडकर तक सभी को आलोचनाएं और मानसिक वेदना का सामना करना पड़ा। मैं तो एक सामान्य कार्यकर्ता हूं।
यह भी पढ़े -गरज-चमक के साथ तेज हवाएं, विमान सेवाएं प्रभावित - बेंगलुरु-नागपुर इंडिगो फ्लाइट रायपुर डायवर्ट
राजनीतिक स्थिति के अनुरूप निर्णय
बच्चू कड़ू ने कहा कि प्रहार संगठन के कार्यकर्ताओं का मुझ पर विश्वास है। राजनीतिक स्थिति के अनुरूप निर्णय लिया गया है। राकांपा के विलीनीकरण की चर्चा की आलोचना नहीं हुई। राज ठाकरे व उद्धव ठाकरे के एकत्र आने की चर्चा पर कोई बोल नहीं रहा है। शिवसेना ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया, तब भी इस तरह की आलोचना नहीं हुई। मेरे निर्णय को लेकर ही कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कड़ू ने आगे कहा कि किसान व दिव्यांग के मुद्दे को लेकर वे अपनी भूमिका पर कायम रहेंगे। 6 माह में कड़ी मेहनत करके किसानों की समस्याओं को सुलझाएंगे।
Created On :   3 May 2026 8:16 PM IST












