साढ़े चार लाख का अवैध गुटखा बरामद

साढ़े चार लाख का अवैध गुटखा बरामद
  • अवैध गुटखा बरामद
  • कीमत साढ़े चार लाख रुपए

डिजिटल डेस्क, नाशिक। साढ़े चार लाख रूपये का गुटखा पुलिस ने बरामद किया है। इस कारवाई को अपराध शाखा की युनीट एक के पथक ने अंजाम दिया। इस मामले में बीड़ी कामगार वसाहत निवासी उमेश बालू लुंगे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया की मंगलवार को अपराध शाखा के पुलिसकर्मी मुक्तार निहाल शेख को गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद अपराध शाखा के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. सिताराम कोल्हे के मार्गदर्शन में हनुमान मंदिर के पीछे एक कमरे की जांच की गई। इस दौरान वहां से प्रतिबंधित गुटका, सुगंधित तंबाखू, पानमसाला बरामद हुआ। जिसकी कीमत 31 हजार रूपए है। इस कारवाई में पुलिसकर्मी रामदास भडांगे, पुलिस निरीक्षक विजय ढमाल, उपनिरीक्षक चेतन श्रीवंत, प्रविण वाघमारे, योगीराज गायकवाड, संदीप भांड, विशाल देवरे, रामदास भडांगे, मुक्तार शेख, राजेश राठोड आदी शामिल रहे।


Created On :   16 Aug 2023 2:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story