Nashik News: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं का परिणाम घोषित, नाशिक संभाग का परिणाम 91.31 %

महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं का परिणाम घोषित, नाशिक संभाग का परिणाम 91.31 %
  • 1 लाख, 44 हजार, 136 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण
  • नाशिक संभाग का परिणाम 91.31 %

Nashik News. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं का परिणाम सोमवार, 5 मई को सुबह 11 बजे इसकी अधिकारिक घोषणा हुई। इस वर्ष नाशिक संभाग का परिणाम 91.31 प्रतिशत रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के लिए उसे शिक्षा मंडल के अधिकारिक संकेतस्थल पर उपलब्ध किया गया।

1 लाख, 44 हजार, 136 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

नाशिक संभाग से कुल एक लाख, 58 हजार, 593 विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया था। इसमें से एक लाख, 57 हजार, 842 विद्यार्थी परीक्षा के लिए प्रविष्ट हुए, जबकि एक लाख, 44 हजार, 136 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। नाशिक विभाग का कुल परिणाम 91.31 है, जबकि नौ विभागों में नाशिक सातवें पायदान पर रहा।

किस विभाग का परिणाम

विज्ञान- 97.35 प्रतिशत

कला- 80.52 प्रतिशत

वाणिज्य-92.68 प्रतिशत

व्यवसाय अभ्यासक्रम- 83.03 प्रतिशत

आईटीआई - 82.03 प्रतिशत

कब हुई परीक्षा ?

इस वर्षी महाराष्ट्र बोर्ड के बाहरवीं की परीक्षा 11 फरवरी से 18 मार्च, 2025 के बीच संपन्न हुई थी। जबकि दसवीं की परीक्षा 21 फरवरी से 17 मार्च, 2025 के बीच संपन्न हुई थी। दोनों परीक्षा ऑफलाइन पद्धति से संपन्न हुई। इसे विद्यार्थियों का अच्छा समर्थन मिला था।

12 केंद्रों की होगी जांच, मिलेगा नया पाठ्यक्रम

दरमियान, अनेक केंद्रों पर अनियमितता देखी गई थी। इसलिए संबंधित केंद्रों की जांच करने का निर्णय किया गया है। इसमें नाशिक के 12 केंद्र शामिल हैं। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, 2027-28 में बारहवीं का नया पाठ्यक्रम उपलब्ध होगा।

Created On :   5 May 2025 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story