- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नासिक
- /
- पिंपलगाव बसवंत से दो बांग्लादेशी...
Nashik News: पिंपलगाव बसवंत से दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, तीन दिनों की पुलिस रिमांड

- करोड़ रूपए का किया कारोबार
- दो बांगलादेशी नागरिक गिरफ्तार
Nashik News. पिंपलगाव बसवंत की जोपूल रोड पर सोहन सिटी में अवैध रूप से निवास करनेवाले दो बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिन्हे कोर्ट ने रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि, इस संदर्भ में पुलिस को गुप्त जानकारी मिली थी। इसके बाद नाशिक ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विक्रम देशमाने, अपर पुलिस अधीक्षक आदित्य मिरखेलकर, विभागीय पुलिस अधिकारी हरिश खेडकर के मार्गदर्शन में पिंपलगाव बसवंत पुलिस प्रमुख परिविक्षाधीन (भापोसे) अपराजिता अग्निहोत्री ने तत्काल तलाशी अभियान के लिए दो पथकों का गठन किया। इसके बाद पुलिस ने सोहन सिटी के 400 मकानों में तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान बीती रात 11 बजे के आसपास पुलिस ने दो बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार विदेशी नागरिकों का नाम बांग्लादेश के ढाका निवासी सोहल अबुल कासीम शेख और नुरोल इस्लाम फलादे बेपारी हैं। दोनों बांग्लादेशी पिछले कुछ महीनों से परिसर में ही निवास कर रहे थे। इस कारवाई को सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र जाधव, उपनिरीक्षक मच्छिंद्र कोल्हे, अमलदार विकास वालुंज, गोकुल खैरनार, शुभम उगले ने अंजाम दिया।
करोड़ों का कारोबार
सूत्रों ने बताया कि, स्थानीय बजार में काफी समय से बांग्लादेशी कारोबार कर रहे थे। कृषी फसल की खरीदारी उनका प्रमुख कारोबार था। जिनके पास सैंकड़ों किसानों के लाखों रूपए फंसे हुए हैं। व्यापारियों का वीजा छह माह पूर्व समाप्त हो चुका हैं। स्थानीय कारोबारी व किसानों के पास से 1 करोड़ 20 लाख रूपए की कृषी फसल खरीदी हैं। पुलिस की इस कारवाई के बाद व्यापारी और किसानों में आपने बकाया पैंसो को लेकर चिंता हैं।
Created On :   30 April 2025 8:10 PM IST