हादसे: तीन दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

तीन दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
  • अलग-अलग जगह पर हुई तीन दुर्घटनाएं
  • एक की मौत, दो घायल

डिजिटल डेस्क, नाशिक. इलाके में अलग-अलग जगह पर हुई तीन दुर्घटना में एक मौत तो दो घायल हो गए। पहली दुर्घटना त्र्यंबकेश्वर रोड स्थित वासाली फाटा के नजदीक सामने आई। जगदीश कालू लाखन बाइक से रास्ता क्रॉस कर रहा था। दरमियान वह बाइक से नीचे गिर गया। पीछे से आ रहे वाहन ने कुचल दिया। तुषार ने उसे उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में दाखिल किया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित किया. सातपुर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया।

दूसरी घटना सातपुर में सामने आई. आशुतोष सानप टेम्पो लेकर जा रहा था। उसी दौरान पपया नर्सरी के पास वाहन अनियंत्रित हो गया। इसके बाद उसने वाहन को टक्कर मार दी. इसमें निवृत्ती भिकाजी पाटिल घायल हो गए। टेम्पो चालक आशुतोष सानप के खिलाफ सातपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है। तीसरी दुर्घटना सिडको परिसर में सामने आई।

पुलिस नाईक दिनेश महाजन की शिकायत के आधार पर अंबड पुलिस ने मामला दर्ज किया। शिवाजी काशीनाथ सूर्यवंशी हेडगेवार चौक में सड़क क्रॉस कर रहे थे। टेम्पो (क्र.एम.एच.-15/जी.व्ही.-5305) के चालक ने जोरदार टक्कर मारी। जिसमें सूर्यवंशी घायल हो गए।

Created On :   25 Sep 2023 3:29 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story