लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत ने लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम रखा है - बिरला

लोकतंत्र की जननी के रूप में भारत ने लोकतांत्रिक परंपराओं को कायम रखा है - बिरला
  • लोकतंत्र की जननी का रूप
  • भारत ने लोकतांत्रिक परंपराओं को रखा कायम
  • भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे लोकसभा अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत में जीवंत लोकतंत्र है, जो बदलते समय और वैश्विक दायित्वों के साथ पूरी तरह तालमेल बनाकर चल रहा है। उन्होंने कहा कि ‘लोकतंत्र की जननी’ के रूप में भारत ने लोकतांत्रिक परंपराओं और प्रथाओं को सदैव कायम रखा है। बिरला आज संसदीय लोकतंत्र शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) द्वारा भारतीय विदेश सेवा और रॉयल भूटान विदेश सेवा के प्रशिक्षणार्थी अधिकारियों के लिए आयोजित सहयोजन कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के रूप में उन्हें दुनिया के विभिन्न देशों की विभिन्न राजधानियों और विभिनन अंतरराष्ट्रीय संगठनों में हमारे देश के व्यापक हितों के लिए काम करने का एक उत्कृष्ट अवसर मिलता है। इसलिए विदेश सेवा के अधिकारी विदेशों में भारत की स्थिति को मजबूत करने और पूरी दुनिया में हमारी साख बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि आईएफएस अधिकारियों के सामने जलवायु परिवर्तन, विकासात्मक मुद्दों के साथ साथ अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद जैसी बड़ी बड़ी चुनौतियां हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे राष्ट्रीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए इन चुनौतियों को भारत के लए अवसरों में परिवर्तित करें।

Created On :   7 Jun 2023 3:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story