आंकड़े: ईपीएफओ ने मार्च में 14.41 लाख अंशधारक जोड़े, लगभग 7.47 लाख नए सदस्य नामांकित

By - Bhaskar Hindi |20 May 2024 4:40 PM
- 2024 में कुल 14.41 लाख अंशधारक जोड़े
- केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक आंकड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने मार्च 2024 में कुल 14.41 लाख अंशधारक जोड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के मुताबिक ईपीएफओ ने मार्च 2024 के दौरान कुल जोड़े गए कुल अंशधारकों में लगभग 7.47 लाख नए सदस्यों को नामांकित किया गया है।
मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि संगठित कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश व्यक्ति युवा हैं और मुख्य रूप से पहली बार नौकरी चाहने वाले हैं। लिंगवार विश्लेषण से पता चलता है कि 7.47 लाख नए सदस्यों में से लगभग दो लाख नई महिला सदस्य हैं। इसके अलावा महीने के दौरान महिला सदस्यों की संख्या लगभग 2.90 लाख रही।
Created On : 20 May 2024 4:40 PM
Next Story