एक्स पर पोस्ट: खड़गे ने कहा - अर्थव्यवस्था का नियंत्रण चहेते पूंजीपतियों के हाथों सौंपना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी

खड़गे ने कहा - अर्थव्यवस्था का नियंत्रण चहेते पूंजीपतियों के हाथों सौंपना चाहते हैं प्रधानमंत्री मोदी
  • सरकार ने प्रतिस्पर्धा खत्म कर एकाधिकार को बढ़ावा दिया
  • आर्थिक नीतियों की तीखी आलोचना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. कांग्रेस ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा केवल अपने मुनाफ़े के लिए आर्थिक आतंकवाद लागू करती है, जिससे एमएसएमई और अन्य छोटे-मँझले उद्योगों पर पूरी तरह ताला लग गया है और हमारा युवा भयंकर बेरोजगारी का अभिशाप झेल रहा है। प्रमुख विपक्षी दल ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीति का मकसद अर्थव्यवस्था का नियंत्रण अपने चहेते पूंजीपति मित्रों के हाथों में सौंपना है। ताकि बदले में मुनाफे में भाजपा की हिस्सेदारी बनी रहे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने प्रतिस्पर्धा खत्म कर एकाधिकार और द्वयाधिकार (ऐसी बाजार संचरना जिसमें किसी विशेष उत्पाद या सेवा पर दो कंपनियों का नियंत्रण हो) लागू कर केवल भाजपा की तिजोरी भरने का काम किया है और आर्थिक उदारीकरण की नींव बर्बाद कर दी। टेलीकॉम सेक्टर में 2014 के पहले 13 कंपनियों थीं, आज केवल 3 बड़ी निजी कंपनियां है।

घरेलू उड्डयन क्षेत्र में 2014 के पहले 7 कंपनियां थीं, आज केवल दो बड़ी कंपनियां हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल पेमेंट, सीमेंट या फूड डिलिवरी ऐप हो, सरकार की प्राथमिकता हर जगह प्रतिस्पर्धा को खत्म करने की रही है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आर्थिक उदारवाद की जननी है, जबकि भाजपा केवल अपने मुनाफे के लिए आर्थिक आतंकवाद लागू करती है।

Created On :   9 Oct 2026 7:35 PM IST

Tags

Next Story