New Delhi News: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह हो वधावन बंदरगाह का नाम - वायकर

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह हो वधावन बंदरगाह का नाम - वायकर
  • शिवसेना सांसद रविन्द्र वायकर ने उठाई मांग
  • वायकर ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सोनोवाल से मुलाकात की

New Delhi News. शिवसेना (शिंदे) सांसद रविंद्र वायकर ने केंद्रीय बंदरगाह और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल से पालघर जिले में प्रस्तावित वधावन बंदरगाह का नाम ‘छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह’ रखने की मांग की है। वायकर ने गुरुवार को केंद्रीय मंत्री सोनोवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री को एक ज्ञापन भी सौंपा। वायकर ने सोनोवाल से कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज न केवल महाराष्ट्र के, बल्कि संपूर्ण भारत के आराध्य देव हैं। उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व और पराक्रम से एक शक्तिशाली स्वराज्य की स्थापना की। उनकी दूरदृष्टि, शौर्य और जल प्रबंधन में कौशल आज भी प्रेरणादायक है।

वायकर ने कि वधावन पालघर जिले में नवविकसित एक महत्वपूर्ण बंदरगाह है। इस बंदरगाह को ‘छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह’ का नाम देने से यह न केवल इस परियोजना को एक ऐतिहासिक महत्व प्रदान करेगा, बल्कि यह देश के समुद्री विकास के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनेगा। इस नाम से छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यों का गौरव होगा और उनके विचारों को प्रोत्साहन मिलेगा।

Created On :   7 Aug 2025 6:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story