New Delhi News: 13डी तकनीक से दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास, जानिए - क्या है खासियत

13डी तकनीक से दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास, जानिए - क्या है खासियत
  • राष्ट्रीय राजधानी में अत्याधुनिक तकनीक से लैस संग्रहालय
  • संग्रहालय का जल्द होगा उद्घाटन
  • शिवाजी महाराज संग्रहालय का जल्द होगा उद्घाटन

New Delhi News. छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास और उनकी राष्ट्रवादी भूमिका से परिचित कराने वाला अत्याधुनिक तकनीक से लैस संग्रहालय जल्द ही जनता के लिए खोल दिया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज अनुभव संग्रहालय के माध्यम से आम नागरिक छत्रपति शिवाजी महाराज और उनसे संबंधित हर पहलुओं को 13डी तकनीक के माध्यम से रूबरू हो सकेंगे। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति के अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय नवल पाटिल ने मंगलवार को यहां आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संवाददाताओं को संबोधित किया। पाटिल ने बताया कि इस भवन का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने 15 सितंबर 2015 को किया था। समिति की मंशा राजधानी दिल्ली में छत्रपति शिवाजी महाराज का विश्वस्तरीय ऐतिहासिक संग्रहालय बनाने की थी। तदनुसार, 2020 से काम चल रहा है। गार्जियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के निदेशक संजय दबके के मार्गदर्शन में यह विश्व स्तरीय संग्रहालय आकार ले रहा है। इस संग्रहालय का मुख्य उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को बताना और उनके राष्ट्रवादी विचारों, धर्मनिरपेक्षता, पर्यावरण संरक्षण और एक व्यापक कल्याणकारी राज्य की दृष्टि का प्रसार करना है। समिति के महासचिव कर्नल (सेवानिवृत्त) मोहन काकटिकर ने बताया कि यह संग्रहालय विशेष रूप से उत्तर भारत की युवा पीढ़ी को विदेशी आक्रमणकारियों के खिलाफ शिवाजी के योगदान और उनकी रणनीति के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करने के लिए स्थापित किया जा रहा है।


क्या है 13डी तकनीक

13डी तकनीक को 13डी विजन और 13डी इमर्सिव व्यूइंग भी कहते है। जो वास्तव में तो 3डी अनुभव जैसा ही है, लेकिन दर्शकों को अद्वितीय और विस्मयकारी दृश्य अनुभव कराता है। यह एक ऐसी तकनीक है जो 3डी छवियों को विशेष तरीके से प्रदर्शित होती है, जिससे दर्शक वीडियो को अधिक यथार्थवादी और आकर्षक अनुभव करते सकते हैं।

इसे देखने के लिए विशेष प्रकार के चश्मे और डिस्प्ले का उपयोग किया जाता है। यह तकनीक एक साथ दो अलग-अलग छवियों को प्रदर्शित करती है। ऐसी छवि जो हकीकत जैसी नजर आती है।



Created On :   17 Jun 2025 9:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story