New Delhi News: आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन पर चलाया झाड़ू, इस कारण बना ली है दूरी

आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन पर चलाया झाड़ू, इस कारण बना ली है दूरी
  • इंडिया गठबंधन से आम आदमी पार्टी ने बनाई दूरी
  • गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए था

New Delhi News. संसद के मानसून सत्र से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने इंडिया गठबंधन से नाता तोड़ लिया है। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने यहां कहा कि हमारी पार्टी और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि हम इंडिया गठबंधन में अब नहीं हैं। सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले आप पार्टी के इस फैसले से विपक्ष की आवाज कमजोर होगी। संजय सिंह ने कहा कि उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इंडिया गठबंधन की बैठकों में शामिल नहीं होगी। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संसद का सत्र शुरू होने से पहले शनिवार को अपने आवास पर इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई है। आप ने इस बैठक से दूर रहने का निर्णय लिया है। संजय सिंह ने कहा कि इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव 2024 के लिए था। इसके बाद हरियाणा और दिल्ली मंे हुए विधानसभा चुनावों में आप ने अकेले चुनाव लड़ा और बिहार में भी अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि अाप संसदीय मुद्दों पर तृणमूल कांग्रेस और डीएमके जैसे विपक्षी दलों के साथ समन्वय बनाए रखेगी ओर उनका समर्थन करेगी।

Created On :   18 July 2025 8:39 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story