New Delhi News: भारद्वाज ने कहा - बिहार में अकेले चुनाव मैंदान में जाएगी आम आदमी पार्टी

New Delhi News. बिहार में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) भी अपनी किस्मत आजमाएगी। पार्टी ने प्रदेश की सभी 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम बिहार में अकेले चुनाव लड़ेंगे।
भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में हमारे बिहार के लोगों का रोजगार खत्म किया जा रहा है और उनके छोटे-छोटे घरों पर बुुलडोजर चलाया जा रहा है। स्पष्ट है कि भाजपा दिल्ली से बिहार के लोगों को बिहार वापस भगाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा बिहार के लोगों को बिहार भगा सकती है तो बिहार के लोग भी भाजपा को बिहार से भगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरी ताकत से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे। सौरभ भारद्वाज ने यह भी कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म निभाने में ईमानदार नहीं है। उसने गुजरात में आप के साथ गठबंधन धर्म नहीं निभाया। ऐसे में बिहार में उस पर भरोसा करना ठीक नहीं होगा।
Created On :   11 Jun 2025 8:15 PM IST