New Delhi News: दिल्ली में दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास, पीएम करेंगे उद्घाटन

दिल्ली में दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास, पीएम करेंगे उद्घाटन
  • अंतिम चरण में निर्माण कार्य
  • दिल्ली में दिखेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का गौरवशाली इतिहास

New Delhi News. छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक राष्ट्रीय समिति की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास को आम जनता से रूबरू कराने के लिए एक आकर्षक संग्रहालय के निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से इस संग्रहालय का उद्घाटन किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक राष्ट्रीय समिति के महासचिव कर्नल मोहन काकतिकर (सेवानिवृत्त) और मिलिंद पाटिल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। इस अवसर पर गार्डियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के निदेशक संजय दाबके भी उपस्थित थे। काकतिकर ने बताया कि छत्रपति शिवाजी भवन राष्ट्रीय राजधानी के कुतुब इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित है। इस भवन का उद्घाटन तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने किया था। छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति का इरादा दिल्ली में छत्रपति शिवाजी महाराज का एक विश्व स्तरीय ऐतिहासिक संग्रहालय बनाने का था। तदनुसार, 2020 से इस पर काम चल रहा है।

समिति के महासचिव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में अधिक लोगों तक सीधे जानकारी पहुंचाने के लिए अत्याधुनिक तकनीक की मदद से उत्तर भारत में एक संग्रहालय स्थापित किया जा रहा है। यह संग्रहालय छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन की महत्वपूर्ण घटनाओं को प्रदर्शित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करके बनाया गया है। इस संग्रहालय की वस्तुएं इन ऐतिहासिक दस्तावेजों की मदद से बनाई गई हैं। संग्रहालय का भ्रमण करते समय ऐसा आभास होता है कि हम महाराजा के युग में हैं।

Created On :   6 May 2025 7:32 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story