New Delhi News: जल शक्ति मंत्रालय सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक एसओपी बनाएं - शाह

जल शक्ति मंत्रालय सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक एसओपी बनाएं - शाह
जल शक्ति मंत्रालय सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक एसओपी बनाए: शाह

New Delhi News. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यमुना नदी की सफाई पर जोर देते हुए कहा कि जल शक्ति मंत्रालय सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए एक एसओपी बनाए, जिससे उनकी गुणवत्ता, रखरखाव, और डिस्चार्ज के मानदंड स्थापित किए जाएं। उन्होंने कहा कि ये एसओपी अन्य सभी राज्यों के साथ भी साझा की जाए। शाह ने यह बात गुरूवार को यमुना की सफाई, दिल्ली में पीने के पानी और सीवेज व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए बुलाई गई बैठक में कही। बैठक में केन्द्रीय आवासन और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटील, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रमुखता से मौजूद थे। गृह मंत्री ने कहा कि यमुना हमारे लिए सिर्फ एक नदी नहीं, बल्कि आस्था का प्रतीक भी है, इसलिए इसकी स्वच्छता मोदी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में यमुना, पीने के पानी और ड्रेनेज को लेकर आज हम जो भी योजना बनाएं, वह अगले 20 सालों को ध्यान में रखकर बने। उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड में खाली पदों को तत्काल भरने को भी कहा।

Created On :   22 May 2025 9:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story