New Delhi News: विश्व धरोहर दिवस पर एएसआई स्मारकों का मुफ्त में करिए दीदार, जारी किया आदेश

- ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारकों पर फ्री एंट्री मिलेगी
- एएसआई ने देश के सभी स्मारकों के लिए जारी किया आदेश
New Delhi News. विश्व धरोहर दिवस (18 अप्रैल) पर ताजमहल, आगरा किला सहित सभी स्मारकों पर फ्री एंट्री मिलेगी। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने देश के सभी स्मारकों को विश्व धरोहर दिवस यानी 18 अप्रैल को नि:शुल्क करने का आदेश जारी कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य आगंतुकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जानने के लिए प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से एएसआई अपने संरक्षण में 3,698 स्मारकों और स्थलों के साथ देश की ऐतिहासिक विरासत और वास्तुशिल्प चमत्कारों से फिर से जुड़ने का यह अवसर प्रदान कर रहा है। इस वर्ष ‘स्मारकों और स्थलों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ की थीम ‘आपदा और संघर्षों से खतरे में विरासत’ है। प्रवेश शुल्क माफ करके, एएसआई का मकसद हमारी विरासत के संरक्षण और प्रबंधन के महत्व के बारे में अधिक से अधिक सार्वजनिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
Created On :   17 April 2025 8:16 PM IST