राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव: ओम बिरला ने कहा - हमारे युवा वैश्विक विकास में भारत को अग्रणी बनाएंगे

ओम बिरला ने कहा - हमारे युवा वैश्विक विकास में भारत को अग्रणी बनाएंगे
  • युवाओं की दृढ़ आवाज भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है - अनुराग
  • ओम बिरला का युवा ऊर्जा का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विश्व का नेतृत्व करने के लिए युवा ऊर्जा का उपयोग करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हमारे युवा वैश्विक विकास में भारत को अग्रणाी बनाएंगे। बिरला ने बुधवार को संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और दृढ़ संकल्प से भारत भविष्य में विश्व मंच पर समृद्धि, नवाचार और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बन सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सोंचने की क्षमता, कुछ नया करने की क्षमता और काम करने का उत्साह 2047 तक भारत को ‘विकसित भारत’ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने आगे कहा कि भारत न केवल एक विकसित भारत बनेगा बल्कि पूरी दुनिया को रास्ता भी दिखाएगा।

युवाओं की दृढ़ आवाज भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है : अनुराग

इस अवसर पर केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि युवाओं की दृढ़ आवाज एक राष्ट्र के रूप में भारत के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत ने प्रौद्योगिकी के सकारात्मक उपयोग और दुनिया की पांच नाजुक अर्थव्यवस्थाओं से शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में इसकी प्रगति देखी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत आज नेट इंपोर्टर से नेट एक्सपोर्टर बनने, यूपीआई से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक और मेरा भारत से विकसित भारत बनने की ओर बढ़ रहा है। श्री बिरला ने राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2024 के राष्ट्रीय विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र भी वितरित किए।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने यह भी कहा कि भारत कमजोर नेतृत्व से मजबूत नेतृत्व की ओर बढ़ चुका है और आज विश्व नेताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल सकता है। उन्होंने इस तथ्य पर भी प्रकाश डाला कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने लगभग 250 करोड़ गरीबों को बहुआयामी गरीबी से बाहर निकाला है। उन्होंने यह भी कहा कि यह केवल प्रतिबद्धता, प्रौद्योगिकी के उपयोग और सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने से ही संभव है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि भारत नेट इंपोर्टर से नेट एक्सपोर्टर बनने; यूपीआई से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक और मेरा भारत से विकसित भारत बनने की ओर बढ़ रहा है।

Created On :   6 March 2024 2:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story