लक्ष्य: केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा - देश को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धता

केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा - देश को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धता
  • देश को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धता
  • केंद्रीय मंत्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा
  • देश को भूख व कुपोषण से निकालकर स्वस्थ कृषि उत्पादन की ओर ले जाने की दिशा में कार्य

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश को नशा मुक्त बनाना सरकार की प्रतिबद्धता है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा एक संयुक्त अभियान में तीन हजार किलों से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए जाने पर केंद्रीय मंत्री शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री के नशा मुक्त भारत के सपने को आगे बढाते हुए हमारी एजेंसियों ने आज देश में विदेशों से लाई गई मादक पदार्थों की सबसे बड़ी खेप जब्त करने में बड़ी सफलता हासिल की है।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता देश को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने इस सफलता के लिए एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस को बधाई भी दी। एनसीबी, नौसेना और गुजरात पुलिस के संयुक्त अभियान में 3132 किलोग्राम ड्रग्स की बड़ी खेप जब्त की है।

देश को भूख व कुपोषण से निकालकर स्वस्थ कृषि उत्पादन की ओर ले जाने की दिशा में कार्य

केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने देश को भूख व कुपोषण से निकालकर स्वस्थ कृषि उत्पादन की ओर ले जाने की दिशा में कृषि क्षेत्र में नवाचार का नेतृत्व किया है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केन्द्र सरकार की उपलब्धि का ही नतीजा है कि विश्व में सर्वाधिक जनसंख्या होने के बावजूद भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को केन्द्र द्वारा मुफ्त अनाज दिया जा रहा है।

मुंडा ने यह बात बुधवार को आईसीएआर सोसायटी की 95वीं वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कई उपलब्धियों के बावजूद कुछ चुनौतियां हैं, जिनका समाधान तलाशते हुए हमें अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ना है। आज कृषि किसान को समृद्ध बनाते हुए देश को आगे बढ़ाने का कार्य सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही कृषि संबद्ध क्षेत्रों जैसे पशुपालन, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन आदि को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि हमें जलवायु परिवर्तन, मृदा क्षरण जैसी चुनौतियों के समाधान की दिशा में तेजी से काम करते हुए किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करना है।

Created On :   28 Feb 2024 9:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story