New Delhi News: विदर्भ मुंह के कैंसर का बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट, संजय देशमुख ने कहा - पान-मसाला, नागपुरी खर्रा पर लगे प्रतिबंध

- नागपुरी खर्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग जोर शोर से उठी
- संजय देशमुख ने सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना की
New Delhi News. लोकसभा में शुक्रवार को पान मसाला, नागपुरी खर्रा पर प्रतिबंध लगाने की मांग जोर शोर से उठी। यवतमाल-वाशिम लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना (उद्धव) सांसद संजय देशमुख ने सरकार के रवैये की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य के नाम पर टैक्स लगाने के बजाय, असली स्वास्थ्य सुरक्षा पूरे देश में गुटखा, खर्रा और पान मसाला जैसी जहरीली चीजों पर बैन लगाना है।
यह भी पढ़े -राज्यसभा में नियम 267 के दुरुपयोग पर सभापति ने जताई चिंता, कहा- नियम 267 लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव के समान नहीं
हेल्थ सिक्योरिटी-नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल 2025 पर हो रही चर्चा में भाग लेते हुए सजय देशमुख ने सदन का ध्यान देश और खासकर विदर्भ की गंभीर स्थिति की ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि नागपुरी खर्रा, एक बहुत ही खतरनाक और जानलेवा चीज है, जिसका इस्तेमाल विदर्भ में बड़ी मात्रा में किया जाता है और हर 1-0 में से 4 लोग इस लत का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों और यहां तक कि महिलाओं में भी इस लत के बढ़ते चलन को देखते हुए, विदर्भ आज मुंह के कैंसर का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है।
देशमुख ने कहा कि गरीब परिवार अपनी रोज की कमाई का एक बड़ा हिस्सा इन जहरीली चीजों पर खर्च कर रहे हैं, यह तस्वीर बहुत डरावनी है। उन्होंने अफसोस जताया कि सरकार इसे नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने बताया कि एक गरीब आदमी हर दिन सिर्फ़ खर्रा और पान मसाला पर 100 से 150 रुपये खर्च करता है, जिससे घर में बच्चों की पढ़ाई, दवाइयों और परिवार की बेसिक जरूरतों पर असर पड़ता है।
Created On :   5 Dec 2025 7:11 PM IST













