चार दिन में 1 करोड़ 47 लाख के टिकट हुए कैंसिल, हुआ रिफंड

1 crore 47 lakh tickets canceled in four days
चार दिन में 1 करोड़ 47 लाख के टिकट हुए कैंसिल, हुआ रिफंड
नागपुर स्टेशन चार दिन में 1 करोड़ 47 लाख के टिकट हुए कैंसिल, हुआ रिफंड

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गत कुछ दिनों से बारिश ने पूरे राज्य में हाहाकार मचा रखा है। इसका असर परिवहन व्यवस्था पर पड़ा है। रेलवे की बात करें तो गत चार दिन में मध्य रेलवे नागपुर मंडल अंतर्गत 19394 यात्रियों ने टिकट रद्द कराई है। जिसके बदले रेलवे को 1 करोड़ 47 लाख 63 हजार 134 रुपए वापस करना पड़ा है। इसमें नागपुर स्टेशन से ही सबसे ज्यादा 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा का रिफंड यात्रियों को देना पड़ा है। जुलाई महीने की शुरुआत से ही अच्छी बारिश हो रही है। कई जगह रेलवे के ट्रैक बह गए हैं। लैंड स्लाइडिंग से लेकर पटरियों पर चट्‌टानों के आने की घटनाएं भी हो रही हैं। गाड़ियों को कॉशन पर चलाने से रफ्तार धीमी हो गई है। ऐसे में गाड़ियां 22-24 घंटे तक विलंब से चली हैं। ऐसे में गाड़ियों के इंतजार में रहने वाले यात्रियों ने टिकट कैंसिल कर सफर रद्द करने में ही भलाई समझी है। आंकड़ों को देखे तो 11 से 14 जुलाई तक नागपुर विभाग में 19 हजार से ज्यादा यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराई हैं। जिसमें 11 जुलाई को 5032 यात्रियों ने टिकट कैंसिल करते हुए 39 लाख 16239 रुपए रिफंड लिया है। 12 जुलाई को भी 4753 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराते हुए 37 लाख 7 हजार से ज्यादा रुपए वापस लिए हैं। 13 जुलाई को 4658 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराते हुए 34 लाख रुपए से ज्यादा का रिफंड लिया। 14 जुलाई को 4951 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराते हुए 37 लाख 38 हजार 411 रुपए रिफंड लिया। पूरे विभाग में सबसे ज्यादा नागपुर स्टेशन से ही टिकट कैंसिल हुई हैं। जिसमें गत चार दिन में 13770 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराते हुए 1 करोड़ 14 लाख से ज्यादा का रिफंड लिया है।

Created On :   17 July 2022 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story