- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- ट्रक की टक्कर से 1 मृत, 1 घायल
ट्रक की टक्कर से 1 मृत, 1 घायल

By - Bhaskar Hindi |22 March 2022 2:30 PM IST
चंद्रपुर ट्रक की टक्कर से 1 मृत, 1 घायल
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। ट्रक की चपेट में आने से एक की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना मंगलवार 21 मार्च की सुबह हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विसापुर निवासी गजानन डबरे अपने पुत्र कुणाल डबरे को स्कूटी से बल्लारशाह रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान पेपरमिल कांटा गेट के पास ट्रक क्रमांक एमएच 34 एवी 0994 ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कुणाल का सिर ट्रक के पहिये में आने उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तो गजानन गंभीर रूप से घायल हुए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पहुंच कर ट्रक व चालक को हिरासत में लिया।
Created On :   22 March 2022 8:00 PM IST
Next Story