बच्चों की देखभाल के लिए खोले जाएंगे 10 झूलाघर

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नि:शुल्क रूप से रहेगी व्यवस्था बच्चों की देखभाल के लिए खोले जाएंगे 10 झूलाघर

डिजिटल डेस्क,कटनी। जिले की कामकाजी महिलाओं के लिए यह राहत भरी खबर है कि छोटे बच्चों की देखभाल के लिए आगामी समय में उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद की पहल पर जिले में 10 झूलाघर खोले जाएंगे। इसके लिए राज्य शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग को प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। आगामी वित्तीय वर्ष में झूला घर का संचालन भी होगा। यहां पर बच्चों के लिए पूर्ण रुप से नि:शुल्क व्यवस्था रहेगी। जिसके लिए प्रत्येक केन्द्रों में दो महिलाकर्मी भी रहेंगे, जो बच्चों की देखभाल करेंगी। 

यहां खुलेंगे झूलाघर, पहले चरण में निकाय शामिल

प्रारंभिक चरणों में शहर के साथ नगरीय निकायों को शामिल किया गया है। यहां पर विभिन्न जगहों पर महिलाएं काम करती हैं। जिसके लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित किया गया है। शहर में कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, स्टेशन, तहसील परिसर, जिला चिकित्सालय, नगर निगम कटनी एवं जिला न्यायालय के पास झूलाघर खोला जाएगा। नगर पंचायत कैमोर, बरही व विजयराघवगढ़ के बस स्टैंड या तहसील परिसर के पास  झूलाघर खुलेंगे।

सभी को मिलेगा लाभ

शासकीय कार्यालयों सहित अन्य क्षेत्रों की कामकाजी महिलाओं को झूले घर का लाभ मिलेगा। बच्चों की देखभाल और खान-पान की समस्याओं को समझते हुए जिले में झूलाघर खोलने का प्रयास किया है, ताकि कामकाजी महिलाएं अपने छोटे बच्चों को झूला घर में छोडक़र निश्चिंत होकर अपना कार्य दायित्व का निर्वहन कर सकें।

दोहरी जिम्मेदारियों का पालन

कलेक्टर ने बताया कि अधिकांश महिलाओं को घर और बाहर दोहरी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है। खासकर यह जिम्मेदारी तब और बड़ी चुनौती बन जाती है, जब बच्चा छोटा हो। ऐसे में कई बार तो महिलाओं को अपनी नौकरी छोडऩे तक को विवश होना पड़ता है। इनकी इन्हीं परेशानियों को दूर करने झूला घर खोला जाएगा। झूलाघर का स्टाफ बच्चों की देखभाल करेगा और समय-समय पर बच्चों को दूध पानी और भोजन देगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी नयन सिंह ने बताया कि अप्रैल माह तक झूले घर शुरु कर दिए जाएंगे।
 

Created On :   16 Jan 2023 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story