बचतगुट के माध्यम से 10 महिलाओं को 8.50 लाख से ठगा

10 women cheated with 8.50 lakhs through savings group
बचतगुट के माध्यम से 10 महिलाओं को 8.50 लाख से ठगा
खामगांव बचतगुट के माध्यम से 10 महिलाओं को 8.50 लाख से ठगा

डिजिटल डेस्क, खामगांव। बचत गुट के माध्यम से गृहउद्योग शुरू करने का लालच देकर एक महिला ने घाटपुरी तथा परिसर के 10 महिला को करीबन साढ़े आठ लाख रूपयो से ठगा। बचत गुट के माध्यम से विविध बैंको से कर्ज के तौर पर लि राशि पर हाथ साफ कर ठगी करने मामले में एक 35 वर्षीय महिला के खिलाफ शिवाजी नगर पुलिस ने ठगी का अपराध दर्ज किया हैं। घटना के गंभीरता को ध्यान में रखते महिला को तुरंत गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का सशक्तिकरण करने के लिए गृहउद्योग खडा करने का लालच देकर रचना अजय मुगल (35) निवासी चोपडे खेत के पिछे घाटपुरी तहसील खामगांव ने उस परिसर के 10 महिलाओ को शहर के विविध बैंको से बचतगुट के नाम पर कर्ज लेने मजबूर किया, पापड, आचार, कुरंडई तैयार करने की मशीन लेने हेतु महिलाओं ने विविध बैंको से लिया कर्ज खुद ही गडप किया। गुढीपाड़वा के मुहूर्त पर गृहउद्योग खडा न करते उक्त महिलाओ को ठगा, उसी तरह उन्हे धमकी दी, इस मामले में रेखा चंद्रकांत देशमुख (46) निवासी जगंदबा कालोनी घाटपुरी के शिकायत पर रचना अजय मुगल के खिलाफ धारा 420, 506 समेत धारा 3, 4 तहत अपराध दर्ज किया, अपराध दर्ज होते ही उक्त महिला को पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार किया। आगे की जांच थानेदार के मार्गदर्शन में पुलिस कर्मचारी कर रहे है।

Created On :   19 July 2022 6:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story