- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- चंद्रपुर
- /
- 100 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के...
100 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार, कुछ अस्पतालों में भर्ती

By - Bhaskar Hindi |23 April 2018 4:24 PM IST
100 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार, कुछ अस्पतालों में भर्ती
डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। राजुरा तहसील के चिंचोली निवासी सुधाकर चौधरी के घर में धार्मिक आयोजन के दौरान भोजन रखा गया था। जिसे खाकर 100 से अधिक लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक रविवार रात चौधरी के घर में भोजन रखा गया था। सोमवार सुबह लोगों को पेटदर्द होने लगा। कुछ लोग उल्टियां करने लगे। कई बुखार से ग्रस्त हो गए। कुछ ही देर में इस तरह की शिकायतें बढ़ती गईं।
ऐसे में कुछ लोगों को स्थायीन स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, लेकिन मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद उन्हे राजुरा के ग्रामीण अस्पताल दाखिल करवाया गया। जहां उनका उपचार शुरू है। मामले की पड़ताल जारी है। ग्रामीण अस्पताल के अधिकारी डॉ. कुलमेथे ने मरीजों की हालत स्थिर और खतरे से बाहर बताई।
Created On :   23 April 2018 9:41 PM IST
Next Story