महाराष्ट्र में  26,742 करोड़ की लागत से बन रहे हैं 105 नेशनल हाइवे

105 nh roads being constructed at a cost of Rs 26,742 crore in maharashtra
महाराष्ट्र में  26,742 करोड़ की लागत से बन रहे हैं 105 नेशनल हाइवे
महाराष्ट्र में  26,742 करोड़ की लागत से बन रहे हैं 105 नेशनल हाइवे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।   नितीन गडकरी के केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री बनने का असर कहें या फिर कोई संयोग, लेकिन यह सच है कि इस समय देश में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) निर्माण की सबसे ज्यादा परियोेजनाएं महाराष्ट्र में ही चल रही हैं। प्रदेश में इस वक्त 26,742 करोड़ लागत की 105 सड़क परियोजनाओं का काम चल रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग के चल रहे काम के मामले में महाराष्ट्र काफी आगे है जबकि अन्य राज्य काफी पीछे हैं। 
UP में NH बनाने पर खर्च हो रहे 5,900 करोड़  
केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरूवार को लोकसभा में भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह के एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समय देश में 44,477 किलोमीटर लंबाई की 3,87,584 करोड़ रूपए की राशि से राष्ट्रीय राजमार्गों की 1,355 सड़क परियोजनाओं का काम चल रहा है। उन्होने बताया कि राज्यों में चल रही सड़क परियोजनाओं को देखें तो महाराष्ट्र में 3,317 किलोमीटर लंबी 105 परियोजनाओं का काम चल रहा है। इन परियोजनाओं पर 26,742 करोड़ की लागत आएगी। इस मामले में दूसरे पायदान पर उत्तरप्रदेश है जहां चल रही 30 सड़क परियोजनाओं पर लगभग 5,900 करोड़ रुपए खर्च होंगे। महाराष्ट्र के पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में अभी मात्र 6 सड़क प्रकल्प का काम चल रहा है। इन पर 2,266 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इसी प्रकार बिहार में 477 किमी लंबाई की चल रही 41 सड़क परियोजनाओं पर 5,102 करोड़ की राशि खर्च होगी। 
लंबित पड़ा है 363 राष्ट्रीय राजमार्गों का काम 
श्री मांडविया ने बताया कि इस समय पूरे भारत में 363 राष्ट्रीय राजमार्गों का काम लटका पड़ा है। इनमें सबसे ज्यादा 20 लंबित मामले कर्नाटक में है। महाराष्ट्र में 9 राष्ट्रीय राजमार्गों का काम लटका हुआ है तो मध्यप्रदेश में ऐसे राजमार्गों की संख्या 7 है। उत्तरप्रदेश में 11 राष्ट्रीय राजमार्गों का काम बंद पड़ा है। इन राज्यों में कार्य शुरू होने की प्रतीक्षा की जा रही है।
 

Created On :   28 Dec 2017 1:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story