जंगली सुअर के शिकार में 11 आरोपी गिरफ्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
यवतमाल जंगली सुअर के शिकार में 11 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, यवतमाल| बाभुलगांव तहसील के बेंबला बांध के बाजू में जंगली सुअर की शिकार करने की जानकारी मिलने पर वनाधिकारी ने उन्हे पकड़ा। उनके पास एक सफेद रंग की कार थी। उसी में चार जंगली सुअर डालकर ले जा रहे थे। पकडे़ गए आरोपियों में मंगेश श्रीराम कैथवास(45)निवासी भोसा रोड, संजय बापुराव ढाले (40), रमेश शंकर पवार (45) निवासी राणी अमरावती, शामिल हैं। इन लोगों से कार नंबर एमएच 29 टी 6809 जब्त की गई है। इस अपराध में अन्य आरोपी शंकर पांडुरंग मोकासे (30) रानी अमरावती, विठ्ठल पांडुरंग मोकासे (32) और विलास रामकृष्ण बोरकर (33) रानी अमरावती, सदानंद पांडुरंग मोकासे (28), रवि पुनाजी मोकासे (38),  नत्थू विठोबा मोकासे (50), रामचंद्र बापून्ना मोकासे (40), विकास रामकृष्ण बोरकर आदि को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से सुअर के अलावा जाल 8 नग, भाले 5 नग, एक सत्तूर, लकड़ी का गुटका जब्त किया गया है। यह कार्रवाई क्षेत्र सहायक राजुरकर,अशोक बडे, कुलसंगे, झंझाल, अंकुश तोंडरे ने की है। इस कारवाई के लिए यवतमाल डीएफओ आनंद रेड्डी येल्लु का मार्गदर्शन मिला है। 
 

Created On :   1 July 2022 7:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story