12 साल की लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

12-year-old girl kidnapped and gang-raped, accused absconding
12 साल की लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार
शर्मसार 12 साल की लड़की को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महानगर में एक 12 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी लड़की को जबरन अपने साथ रेल परिसर में ले गए थे जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया इसलिए पुलिस ने मामले की जांच रेलवे पुलिस को सौंप दी है। लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और अगवा करने के आरोप में आईपीसी और पाक्सो कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने लड़की और उसके परिवार को जान से मारने की भी धमकी दी थी। फिलहाल मुंबई सेंट्रल रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपी और पीड़िता लोअर परेल इलाके में एक ही परिसर में रहते हैं। पहले आरोपी ने लड़की को बुलाने के लिए अपने एक दोस्त को भेजा था। लड़की ने आने से इनकार कर दिया तो दोनों आरोपी लड़की को जबरन अपने साथ खींचकर रेल पटरियों के पास सुनसान इलाके में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों के चंगुल से छूटी लड़की ने मामले की जानकारी परिवार वालों को दी और फिर परिवार ने पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की। 

 

Created On :   6 Feb 2023 6:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story