- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- गोंदिया
- /
- मुरदाडा आंदोलन के पत्थरबाजों का 14...
मुरदाडा आंदोलन के पत्थरबाजों का 14 दिन का एमसीआर

डिजिटल डेस्क, गोंदिया. महालगांव मुरदाड़ा में 15 जून को टिप्पर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी थी। इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई। वहीं चार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोष निर्माण हो गया और दोनों मृतकों के शव सड़क पर रख चक्काजाम आंदोलन शुरू कर दिया गया। इस दौरान पुलिस और आंदोलनकारियों में विवाद हो गया। कुछ आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए वहीं पुलिस वालों ने भी हल्का लाठीचार्ज किया था। इस आंदोलन में चार पुलिस अधिकारी, कर्मचारी घायल हो गए थे। पुलिस ने आंदोलनकारियों पर कार्रवाई करते हुए 19 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपियों को 23 जून को तिरोड़ा न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां पर न्यायालय ने गिरफ्तार 19 लोगों को 14 दिनों का एमसीआर सुनाया है। बता दें कि महालगांव मुरदाड़ा मार्ग से रेती के टिप्परों का आवागमन बड़े पैमाने पर होता है। सिंगल मार्ग होने से हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। 6 मजदूर ट्रैक्टर पर सवार होकर खेत में गोबर खाद ले जा रहे थे कि इसी दौरान टिप्पर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि 100 से 150 मीटर दूरी तक घसीटते हुए ले गया। इस घटना में दो की मृत्यु हो गई थी और चार घायल हो गए थे। ग्रामीणों का आरोप था कि अवैध रूप से रेत परिवहन करने वाले टिप्पर चालकों की वजह से दुर्घटना हुई। इसमें राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की मिलीभगत है। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए, घायलों को उपचार का खर्च उपलब्ध किया जाए, अवैध परिवहन रोका जाए, आदि मांगों को लेकरमृतकों के शव को सड़क पर रख प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने आक्रोष में आकर पुलिस से विवाद कर लिया। जिसमें कुछ आंदोलनकारियों ने पुलिस पर पत्थर बरसाए तो पुलिस ने भी हल्की लाठी चार्ज किया। घटना में 4 पुलिस अधिकारी, कर्मचारी घायल हो गए। जिसके बाद पुलिस ने पत्थरबाजाें पर मामले दर्ज कर गिरफ्तार करने की शुरूआत की। इस मामले में पुलिस ने 19 लोगों को गिरफ्तार कर तिरोड़ा न्यायालय में प्रस्तुत किया। न्यायालय ने उपरोक्त गिरफ्तार सभी आरोपियों को 14 दिनों तक एमसीआर में रखने का आदेश सुनाया।
Created On :   24 Jun 2022 7:21 PM IST